मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त 21 हजार 391 पुलिसकर्मियों को प्रदान किया नियुक्ति-पत्र

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में नवनियुक्त 21 हजार 391 पुलिसकर्मियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सौरभ कुमार, राज आनंद, हीरा लाल यादव, आकाश पांडेय, अंकित कुमार, सोनू कुमार, प्रभाकर कुमार, चंचल कुमारी, रितु कुमारी, मोहम्मद सलीम अंसारी, बांके बिहारी एवं सुश्री सीता कुमारी को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम में उपस्थित नियुक्ति पत्र पाने वाले पुलिसकर्मियों ने मुख्यमंत्री का ताली बजाकर आभार प्रकट किया और खुशी जताई।

Goal 7 22Scope News

इस कार्यक्रम में आप सभी का स्वागत करता हूं, नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को बधाई व शुभकामनाएं देता हूं – CM

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के इस कार्यक्रम में आप सभी का स्वागत करता हूं और नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि 24 नवंबर वर्ष 2005 को नई सरकार बनी थी तब से राज्य में कानून का राज है और राज्य सरकार लगातार विकास के काम में लगी हुई है। हमलोगों की सरकार बनने के पहले पिछली सरकार में क्या स्थिति थी सभी लोग जानते हैं। लोग शाम के बाद घर से बाहर नहीं निकलते थे। विधि-व्यवस्था का बुरा हाल था। 24 नवंबर 2005 को राज्य में नई सरकार बनने के समय बिहार पुलिस में कार्यरत बल की संख्या काफी कम थी। उस समय पुलिस में स्वीकृत बल की संख्या लगभग 51 हजार थी। इसके विरुद्ध मात्र 42 हजार 481 पुलिस कर्मी कार्यरत थे।

मुख्यमंत्री ने कहा- हमारा शुरू से कहना है कि राज्य में पुलिस बल की संख्या को और बढ़ाया जाए

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा शुरू से कहना है कि राज्य में पुलिस बल की संख्या को और बढ़ाया जाए। इसके लिए वर्ष 2006 से ही पुलिस बल की संख्या में लगातार बढ़ोतरी की गई। वर्ष 2013 में पुलिस में महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण लागू किया गया। वर्ष 2022 में राज्य में पुलिस बल की संख्या बढ़कर एक लाख 10 हजार हो गई। वर्ष 2023 में पुलिस सप्ताह के कार्यक्रम में हमने राज्य में पुलिस बल की संख्या बढ़ाकर दो लाख 29 हजार तय कर दिया। इसके बाद इन सभी पदों को भरने के लिए बिहार में पुलिस बहाली का काम तेजी से हो रहा है। इनमें से 55 हजार पदों पर गृह विभाग द्वारा प्रोन्नति दे कर भरा जा रहा है। इसके अलावा 64 हजार पदों पर सीधी बहाली का काम तेजी से हो रहा है।

Nitish Police 2 1 22Scope News

मुझे खुशी है कि 21 हजार 391 सिपाहियों की सीधी बहाली का काम पूरा हो गया है – नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे खुशी है कि 21 हजार 391 सिपाहियों की सीधी बहाली का काम पूरा हो गया है जिन्हें आज नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। आज की बहाली के बाद बिहार पुलिस में महिलाओं की संख्या अब बढ़कर लगभग 36 हजार हो गई है जो देश के किसी भी राज्य से अधिक है। यह हम सबों के लिए गौरव की बात है। जो महिला पुलिसकर्मी पहले से कार्यरत हैं, वे अपनी जिम्मेवारियों का अच्छे ढंग से निर्वहन कर रही हैं। नवनियुक्त पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों से उम्मीद है कि वे पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निवर्हन करेंगे। उन्होंने कहा कि अब इसके बाद 42 हजार 609 सिपाहियों की बहाली पर काम शुरू कर दिया गया है। इनमें से 19 हजार 838 पदों पर बहाली की लिखित परीक्षा अगले ही महीने जुलाई में हो रही है। हमारी इच्छा है कि इसके बाद बचे हुए 22 हजार 771 पदों पर भी बहाली का काम तेजी से हो।

CM ने कहा- हमने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पुलिस को किसी भी तरह के संसाधन की कमी नहीं होनी चाहिए

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पुलिस को किसी भी तरह के संसाधन की कमी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी थानों में गाड़ियां उपलब्ध कराई गई है ताकि पुलिस वालों को आने-जाने में कोई दिक्कत नहीं हो। सभी जगह पुलिस थानों के लिए भवन बनाए गए हैं। आगे भी जो जरूरत होगी उसको पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपलोग अच्छे से काम कीजिए। जो पुलिस वाला अच्छा काम करता है जनता उसकी तारीफ करती है। बिहार पुलिस ने अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा कि जो कोई भी गड़बड़ करता है तो उसे छोड़े नहीं। क्राइम करने वालों से सख्ती से निपटें। आज के इस अवसर पर आप सबों को भविष्य की शुभकामनाएं देता हूं। आप सभी मुस्कुराते रहें और खुश रहें। मुझे आशा है कि आप सभी अपनी जिम्मेवारियों का अच्छे ढंग से निर्वहन करेंगे।

मुख्यमंत्री को कार्यक्रम की शुरुआत के पूर्व पुलिस की सलामी दी गई

मुख्यमंत्री को कार्यक्रम की शुरुआत के पूर्व पुलिस की सलामी दी गई और उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने हरित पौधा एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को पुलिस के कर्तव्य एवं अनुशासन और विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत ने मद्य निषेध की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान बिहार पुलिस की कार्य पद्धति एवं उपलब्धियों पर आधारित एक लघु फिल्म प्रस्तुत की गई।

Nitish Police 1 1 22Scope News

कार्यक्रम में CM नीतीश के साथ दोनों डिप्टी सीएम, मंत्री, DGP व अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा सह योजना एवं विकास मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव एवं पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण प्रीता वर्मा, पुलिस महानिदेशक, बिहार विशेष सशस्त्र बल अमरेंद्र कुमार अंबेडकर, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, गृह विभाग के सचिव प्रणव कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं नवनियुक्त पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आम महोत्सव-2025 का किया उद्घाटन… 

Saffrn

Trending News

मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने 8 दिवसीय ग्रीष्मकालीन चाक्षुष कला कार्यशाला-2026...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग बिहार सरकार के अंतर्गत बिहार ललित कला अकादमी द्वारा आयोजित आठ दिवसीय ग्रीष्मकालीन चाक्षुष कला कार्यशाला-2026 का आज...

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: BJP Candidate पर सस्पेंस बरकरार, जल्द...

झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में भाजपा उम्मीदवार को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। पार्टी ने संभावित नामों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी...

सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 13 एजेंडों पर लगी मुहर

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले कैबिनेट की बैठक संपन्न हो चुकी है। बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्री...

चर्चित कुख्यात गोविंद शर्मा हत्याकांड : मुजफ्फरपुर पुलिस को मिली कामयाबी,...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के चर्चित गोविंद शर्मा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नगर थाना क्षेत्र के आईकॉन टॉवर अपार्टमेंट में हुई...

तुरकौलिया जहरीली शराबकांड, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार चल रहे 2...

मोतिहारी : मोतिहारी के चर्चित तुरकौलिया जहरीली शराबकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। फरार चल रहे दो स्प्रिट सप्लायरों के खिलाफ कुर्की...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img