मुख्यमंत्री ने आम महोत्सव-2025 का किया उद्घाटन

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित ज्ञान भवन में फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर आम महोत्सव-2025 का उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने आम महोत्सव के अवसर पर राज्य के विभिन्न जिलों से आए हुए आम उत्पादकों द्वारा लगाए गए आम की विभिन्न प्रजातियों का बारीकी से अवलोकन किया और प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रजातियों के आमों के उत्पादन और विशिष्टता के बारे में उत्पादकों से जानकारी ली।

मुख्यमंत्री को प्रतीक चिह्न व कृषि विभाग के प्रधान सचिव ने आम का पौधा भेंटकर किया स्वागत

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिह्न और कृषि विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार ने आम का पौधा भेंटकर स्वागत किया। ज्ञान भवन में 28-29 जून को आम महोत्सव-2025 का भव्य आयोजन हो रहा है। राज्य के सभी जिलों से करीब आठ सौ आम उत्पादकों के द्वारा पांच हजार प्रदर्शों के साथ प्रदर्शनी में भाग लिया गया है। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में ‘आम खाओ और इनाम पाओ’ सहित विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा रही हैं। होने वाली प्रतियोगिताओं में किसान और बच्चे भाग ले सकते हैं। विजेता प्रतिभागी को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

Goal 7 22Scope News

आम महोत्सव का मुख्य आकर्षण आम की विभिन्न प्रजातियों का प्रदर्शन है

इस आम महोत्सव का मुख्य आकर्षण आम की विभिन्न प्रजातियों का प्रदर्शन है। इस महोत्सव में बिहार में मौजूद आमों की विविधता को भी देखा जा सकता है। यहां लगने वाली प्रदर्शनी में बिहार में पाए जाने वाले मालदह, जर्दालू, गुलाबखास, जर्दा बंबई, लंगड़ा, दशहरी, कृष्णभोग, अल्फांसो, हुस्न-ए-आरा, बेनजीर, फजली और सीपिया आदि आमों को देखा जा सकता है। कृषि विभाग आम उत्पादन और संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विगत कई वर्षों से आम महोत्सव का आयोजन करता आ रहा है। इस वर्ष के आयोजन का थीम है ‘पुराने बागों का जीर्णोद्धार, भावी पीढ़ियों को उपहार’। राज्य सरकार के इस अनूठे प्रयास से न केवल आम उत्पादकों को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि राज्य के बागवानी क्षेत्र में नवाचार और प्रगति को भी बढ़ावा मिलेगा। बिहार में आम का उत्पादन काफी बड़े पैमाने पर होता है। करीब 1.65 लाख हेक्टेयर में आम का उत्पदान किया जाता है।

Nitish Mango 1 22Scope News

कृषि रोड मैप के लागू होने से वर्ष 2007-08 की तुलना में उत्पादन में करीब 82 प्रतिशत की वृद्धि हुई है – नीतीश

वहीं कृषि रोड मैप के लागू होने से वर्ष 2007-08 की तुलना में उत्पादन में करीब 82 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। सरकार के द्वारा राज्य में आम के गुणवत्तापूर्ण उत्पादन हेतु आम विकास योजना संचालित है। वर्ष 2018 में भागलपुर के जर्दालू आम को जीआई टैग प्रदान किया गया है। आम महोत्सव का आयोजन आम उत्पादक व्यापारी, प्रसंस्करण करने वाले वैज्ञानिक और निर्यातक सभी को एक मंच प्रदान करता है। राज्य में स्थित कृषि विश्वविद्यालयों, कृषि विज्ञान केंद्र, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर मैंगो और वैशाली के द्वारा आम विकास के हर पहलु पर कृषकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

CM के अलावा दोनों डिप्टी सीएम व मंत्री सहित अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, कृषि विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, निदेशक उद्यान अभिषेक कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Nitish Mango 2 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने पुलिस के उपयोग हेतु 4 पहिया व 2 पहिया वाहनों का किया लोकार्पण

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...