कल से शुरू होगी ‘सांसद तीर्थ दर्शन यात्रा’, मनीष जायसवाल ने दी जानकारी, 180 यात्रियों के साथ होगी भव्य शुरुआत

Hazaribagh: सांसद मनीष जायसवाल द्वारा शुरू की जा रही ‘सांसद तीर्थ दर्शन यात्रा’ रविवार, 29 जून से कटकमदाग प्रखंड स्थित नरसिंह स्थान मंदिर प्रांगण से आरंभ होगी। इस यात्रा का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को तीर्थ स्थलों के दर्शन कराना है। यात्रा को लेकर सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।

यात्रा के पहले दिन तीन बसों में लगभग 180 तीर्थयात्री रवाना होंगे। जो काशी, प्रयागराज, अयोध्या और विंध्याचल जैसे पवित्र स्थलों का दर्शन करेंगे। यह यात्रा तीन दिन और तीन रातों में पूरी कर वापस हजारीबाग लौटेगी। इस पहल के तहत हजारीबाग के प्रत्येक पंचायत से जरूरतमंद लोगों को शामिल किया जाएगा।

AC बस की हुई है व्यवस्था 

तीर्थ यात्रा की खास बात यह है कि सांसद मनीष जायसवाल द्वारा एक AC बस की व्यवस्था भी की गई है, जिससे तीर्थयात्री हर महीने सात दिनों के लिए नियमित तीर्थ यात्रा पर जा सकेंगे। कल के उद्घाटन समारोह को लेकर तैयारियां चरम पर हैं और कार्यक्रम में संगठन से जुड़े कई प्रमुख नेता और गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।

रिपोर्टः शशांक शेखर

 

Jio True5G Growth: जियो ने फिर मारी बाजी! 5G, डेटा और...

Jio True5G Growth: रिलायंस जियो ने 5G सेवाओं और डिजिटल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। कंपनी के हालिया...

Bombay Blood Group Identified: BGH बोकारो में मिला दुनिया के सबसे...

Bombay Blood Group Identified: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) द्वारा संचालित बोकारो जनरल हॉस्पिटल (BGH) के ब्लड सेंटर ने मेडिकल क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल...

SAIL Bokaro News: डी-कार्बोनाइजेशन की दिशा में बड़ा कदम, बोकारो स्टील...

SAIL Bokaro News: SAIL के बोकारो स्टील प्लांट (BSL) ने ग्रीनहाउस गैस (GHG) डैशबोर्ड लॉन्च किया है, जो पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ औद्योगिक विकास की...