Lohardaga Murder : सनकी आशिक! पहले प्रेमिका को चाकू से काटकर उतारा मौत के घाट फिर खुद फांसी के फंदे पर झूला…

Lohardaga Murder : लोहरदगा में एक सनकी प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका का चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद प्रेमी ने भी पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले मृतक ने पूरे वारदात का विडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेते हुए मामले की तफ्तीश में जुट गई।

ये भी पढ़ें- Ranchi Breaking : अवैध बालू लदे ट्रक ने नामकोम थाना प्रभारी की गाड़ी को मारी टक्कर, अस्पताल में भर्ती… 

कई महीनों से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

दोनों मृतकों की पहचान पेशरार प्रखंड के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों की माने तो दोनों के बीच कई महीनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। हालांकि युवक ने किस कारणवश हत्याकांड की घटना को अंजाम दिया इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

ये भी पढ़ें- Ramgarh : छिन्नमस्तिका दर्शन करने आया पटना का युवक भैरवी नदी में समाया, तलाश में जुटी NDRF की टीम… 

Lohardaga Murder : रथमेला से वापस आते वक्त दिया घटना को अंजाम

मिली जानकारी के मुताबिक युवती अपने प्रेमी और अन्य सहेलियों के साथ रथ मेला देखने के लिए गई थी। मेला देखकर वापस आते समय युवक उसे अपने साथ जंगल की ओर ले गया। उसकी सहेलिया कुछ समझ पाती तबतक युवक ने ताबड़तोड़ चाकू से कई बार वार करके घायल कर दिया। घटना के वक्त युवक ने इसका विडियो भी बनाया और उसको सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।

ये भी पढ़ें- Giridih Accident : हादसों से कांपा बगोदर! एम्बुलेंस-टेम्पो में भयंकर टक्कर, दूसरी तरफ कंटेनर हुआ चकनाचूर… 

युवती की हत्या के बाद युवक ने भी कर लिया आत्महत्या

इसी दौरान मृतक युवती की सहेलियां शोर मचाने लगी। आरोपी ने उसकी सहेलियों पर भी जानलेवा हमला कर दिया और उन्हें भी मारने की कोशिश की जिसमें सहेलियां भी घायल हो गई। युवतियों का शोर सुनकर स्थानीय ग्रामीण भागे जंगल की ओर आए। ग्रामीणों को देखकर युवक वहां से दबे पांव भाग निकला।

ये भी पढ़ें- Bokaro Crime : बैंक्वेट हॉल बना बारूद का भंडार! गन-शराब फैक्ट्री का सरगना सहित दो गिरफ्तार… 

इसी दौरान जंगल में ही एक पेड़ पर लटकर युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक अंत समय तक विडियो बनाता ही रहा। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

ये भी जरुर पढ़ें——–

Lohardaga Double Murder : डबल मर्डर से दहली लोहरदगा, मां-बेटे की निर्मम हत्या से गांव में दहशत… 

क्यों चौक गए क्या! “इमरजेंसी यादव” नाम तो नहीं सुना होगा…

Bokaro Crime : डियो-हॉरलिक्स का था शौक बन गया चोर, 24 घंटे में सलाखों के पीछे अपराधी… 

Palamu Crime : गहनों की बड़ी लूट का सनसनीखेज खुलासा, भारी मात्रा में लूटे गए सोने चांदी के साथ दो गिरफ्तार… 

Giridih : आसमानी बिजली का कहर, चपेट में आकर वृद्ध की दर्दनाक मौत…

Hazaribagh में पुलिस का बड़ा एक्शन, एक साथ पकड़ाए 107 फरार अभियुक्त… 

Ranchi रथयात्रा को लेकर ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, 7 जुलाई तक इन रुटों पर बंद रहेगा वाहनों का आवागमन… 

Bokaro में भव्य तरीके से निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, लाखों श्रद्धालू हुए शामिल… 

 

 

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...

लाल चींटी की चटनी क्यों खाते हैं झारखंड के आदिवासी? स्वाद...

रांची: झारखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, जंगलों और समृद्ध आदिवासी संस्कृति के लिए देशभर में अलग पहचान रखता है। यहां के पारंपरिक खान-पान में भी...

Ranchi Transport News:रांची में 281 मालवाहक वाहन वर्षों से Tax बकायेदार,...

रांची में 281 मालवाहक वाहन 12 से 14 साल से रोड टैक्स नहीं दे रहे हैं। ऑडिट में खुलासा होने के बाद DTO ने...