बालीडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डाक सेवा की गाड़ी से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

बोकारो: बालीडीह पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने एक डाक सेवा की गाड़ी से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है, जिसे बिहार ले जाया जा रहा था। यह कार्रवाई बोकारो जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र में की गई।

417 22Scope News

पुलिस ने बताया कि गाड़ी में 54 पेटी शराब लदी हुई थी, जो पंजाब निर्मित विभिन्न ब्रांडों की थी। शराब को चालाकी से डाक वाहन में लोड कर बिहार भेजने की कोशिश की जा रही थी, ताकि पुलिस को चकमा दिया जा सके। लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने समय रहते वाहन को पकड़ लिया।

पुलिस ने वाहन चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया है और उससे गहन पूछताछ जारी है। प्रारंभिक पूछताछ में यह सामने आया है कि शराब की खेप एक संगठित गिरोह के निर्देश पर भेजी जा रही थी।

इस बरामदगी के बाद पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है। वहीं, शराब माफियाओं के खिलाफ आगे की कार्रवाई के लिए विशेष टीम गठित की गई है। बालीडीह पुलिस की यह कार्रवाई तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

चुमन कुमार /बोकारो की खबर

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...