आरा : भोजपुर पुलिस ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भोजपुर एसपी मिस्टर राज द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी गई। गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष आरा नगर एवं थाना के पुलिस पदाधिकारी व बल के द्वारा तीन अभियुक्तों को दो देशी पिस्टल, सात जिंदा कारतूस, चार मैगजीन एवं दो मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध आस नगर थाना में आर्म्स एक्ट व एफआईआर दर्ज किया गया है। भोजपुर एसपी मिस्टर राज ने कहा कि गिरफ्तारी में गोलू उर्फ दिनेश कुमार और अमन पाठक है।
यह भी पढ़े : बिक्रम में तेज रफ्तार का कहर, बाइक सवार ने ट्रक में मारी टक्कर, तीन लोग घायल…
नेहा गुप्ता की रिपोर्ट