Advertisment

भोगनाडीह घटना पर जेएमएम का भाजपा पर निशाना, कहा- ‘राज्य को अशांत करने का लिया ठेका, दोषियों पर होगी कार्रवाई’

रांची. हूल दिवस पर भोगनाडीह में सिदो-कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू और उनके समर्थकों के साथ पुलिस की हुई झड़प के बाद लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे जाने पर की घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए जेएमएम प्रवक्ता सह प्रदेश महासचिव विनोद पांडे ने कहा कि भाजपा राज्य को लगातार अस्थिर करना चाहती है, जिसका नतीजा भोगनाडीह की घटना है।

भोगनाडीह घटना पर जेएमएम का भाजपा पर निशाना

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पर कड़ा प्रहार करते हुए विनोद पांडे ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, सांसद निशिकांत दुबे साजिश के तहत मंडल मुर्मू को आगे कर राजनीति रोटी सेक रहे हैं। विनोद पांडे ने कहा कि ये वही मंडल मुर्मू है, जो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विरुद्ध नॉमिनेशन दाखिल करते हैं और साजिश कर उसे रद्द करने का भी नाकाम प्रयास करते हैं। हूल दिवस पर मंडल मुर्मू को आगे कर भाजपा ने सोची समझी चाल चली है, जिसे झारखंड की जनता जान रही है। घटना को लेकर प्रवक्ता विनोद पांडे ने कहा कि सरकार अशांति फैलाने वाले सामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उन पर कठोर कानूनी कार्रवाई करेगी।

जेएमएम की बैठक में हुए शामिल

झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडे मंगलवार को सरायकेला- खरसावां जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा की आयोजित संगठन बैठक में शामिल हुए। यहां संगठन विस्तार मजबूती को लेकर चर्चा की गई। विनोद पांडे ने कहा कि बैठक में मुख्य रूप से संगठन को धार प्रदान करने जिला से लेकर पंचायत और पंचायत से लेकर वार्ड कमेटी का गठन कर मजबूती प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार के योजनाओं को आम जनों तक पहुंचाने के लिए कटिबंध है। गौरतलब है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा संगठन विस्तार के बाद यह पहली बैठक आयोजित थी, जिसमें मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष शुभेंदु महतो, विधायक सविता महतो, केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी, सरायकेला विधानसभा प्रत्याशी गणेश महाली, केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्क समेत झामुमों के अन्य नेता शामिल हुए।

Bihar Government: राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में 181 फरियादियों की सुनवाई,...

पटना में राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में 181 आवेदकों की समस्याओं का निष्पादन किया गया। CM सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के...

Bihar Government: प्रेम की धुन से प्रतिरोध की आवाज तक, ‘मौसिकी’...

डॉ. अमित रंजन के काव्य संग्रह ‘मौसिकी : अहसासों का आसमान’ में प्रेम, पीड़ा, स्त्री अस्मिता, सामाजिक सरोकार और प्रतिरोध की संवेदना दिखाई देती...

Bihar Government: राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में 181 फरियादियों की सुनवाई,...

पटना में राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में 181 आवेदकों की समस्याओं का निष्पादन किया गया। CM सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के...