अचानक गली मोहल्ले में पहुंचे DM, लोगों से बातचीत करते हुए की खास अपील

गयाजी: गयाजी जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह-DM शशांक शुभंकर गया टाउन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत नगर प्रखंड के बागेश्वरी बैरागी का भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने निर्वाचक सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत गणना प्रपत्र का वितरण एवं संग्रह कार्यों में प्रगति का जायजा लिया गया। DM ने घूम-घूमकर स्थानीय निर्वाचकों तथा आम जनता से संवाद स्थापित किया और विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के उद्देश्य, महत्व एवं प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया।

DM ने उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी सदर, प्रखंड विकास पदाधिकारी सदर, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, बीएलओ और सुपरवाइजर को स्पष्ट निर्देश दिया कि घर-घर जाकर योग्य नागरिकों को मतदाता सूची में जोड़ना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रत्येक योग्य नागरिक के पास जाएं और मतदाता सूची में उनका नाम दर्ज करने के लिए मार्गदर्शन दें एवं गणना प्रपत्र भरकर जमा करना सुनिश्चित करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में बैठने वाले लोगों के घरों में भी जाएं और सभी योग्य नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज करना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें – NDA में सीट शेयरिंग पर चिराग ने दिया यह संकेत…, कहा ‘विपक्ष अभी से खोज रहा…’

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में सभी का पूर्ण सहयोग अपेक्षित है। गणना प्रपत्र सभी से भरवा कर संबंधित बीएलओ के पास जमा करायें। जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय लोगों से फीडबैक लिया और गणना प्रपत्र बीएलओ से लेकर शीघ्र जमा करने का अनुरोध किया है। इस अवसर पर DM ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया है कि शहरी क्षेत्र में वार्ड जमादारों को लगाकर तेजी से गणना पत्र वितरण करवाये।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   जरूरत पड़े तो BLO को गांव से भगा दो, सांसद ने कहा हमने तो…

गयाजी से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...