हिमाचल प्रदेश से पकड़ा गया कुटमा का युवक, नाबालिग को भगाने के आरोप में जेल

चैनपुर: चैनपुर अंचल के कुरूमगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुटमा गांव के रहने वाले 20 वर्षीय बंधा असुर को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

उस पर एक नाबालिग लड़की को भगाने का आरोप है.यह मामला तब सामने आया जब लड़की के भाई ने पिछले महीने कुरूमगढ़ थाने में अपनी बहन के लापता होने और बंधा असुर द्वारा भगाए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से दोनों को बरामद किया और गुरुवार शाम 4 बजे युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

जानकारी के अनुसार, बंधा असुर और नाबालिग लड़की बचपन से ही एक ही स्कूल और एक ही कक्षा में साथ पढ़ते थे. पांचवीं कक्षा से ही दोनों के बीच प्रेम-संबंध विकसित हो गया था, जो समय के साथ गहरा होता गया. उन्होंने एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने की कसमें खाई थीं.

पिछले महीने, बंधा असुर कथित तौर पर 17 वर्षीय किशोरी को शादी की नीयत से भगाकर हिमाचल प्रदेश ले गया था. बताया जा रहा है कि लड़की के परिवार वाले अंतरजातीय विवाह होने के कारण इस रिश्ते के खिलाफ थे.

थाना प्रभारी मुनेश तिवारी ने बताया कि लड़की का धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया गया है और बाल कल्याण समिति के समक्ष भी उसका बयान दर्ज किया गया. साथ ही, उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है. पुलिस ने 20 दिनों के भीतर ही दोनों को हिमाचल प्रदेश से बरामद कर लिया था.

Seemanchal Jeevika Goat Producer: बकरी पालन से लखपति बनीं सीमांचल की...

Seemanchal Jeevika Goat Producer: बिहार के ग्रामीण इलाकों में स्वयं सहायता समूहों (SHG) के जरिए महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की एक ऐतिहासिक मिसाल सीमांचल...

JPSC L Khyangte Bail: निचली अदालत से झटका लगने के बाद...

JPSC L Khyangte Bail, रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में आयोग के पूर्व अध्यक्ष...

Wasseypur Firing Case: वासेपुर गोलीकांड में 22 साल बाद फैसला, तीन...

Wasseypur Firing Case, धनबाद: धनबाद के चर्चित वासेपुर गोलीकांड में करीब 22 साल बाद अदालत का फैसला आया है। फहीम खान के घर पर...