पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने दामोदर नदी में लगाई छलांग, पुल पर मिला मोबाइल और बाइक, तलाश में जुटी पुलिस

झरिया: धनबाद के अमलाबाद ओपी क्षेत्र अंतर्गत पूर्वी महाल निवासी 30 वर्षीय विशाल बनर्जी ने शुक्रवार की शाम बिरसा पुल से दामोदर नदी में छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि घटना से ठीक पहले उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। परिजनों और पुलिस के अनुसार, विशाल नशे की हालत में घर से बाइक लेकर निकला था।

सूचना मिलने पर अमलाबाद ओपी और सुदामडीह थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुल से युवक की लावारिस बाइक और मोबाइल फोन बरामद हुआ है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश जारी है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है।

परिजनों ने बताया कि विशाल ओडिशा में काम करता था और एक सप्ताह की छुट्टी पर घर आया था। उसकी शादी दो साल पहले हुई थी और उसका एक वर्षीय बेटा भी है। घटना के समय उसके पिता घर पर नहीं थे। घर लौटने पर जब उन्होंने घटना की जानकारी पाई तो बेटे को फोन किया। विशाल ने फोन पर कहा, “अब वापस नहीं आउंगा,” और फिर फोन काट दिया।

विशाल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है, घटना के बाद से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण भी लगातार खोजबीन में पुलिस का सहयोग कर रहे हैं।


Seemanchal Jeevika Goat Producer: बकरी पालन से लखपति बनीं सीमांचल की...

Seemanchal Jeevika Goat Producer: बिहार के ग्रामीण इलाकों में स्वयं सहायता समूहों (SHG) के जरिए महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की एक ऐतिहासिक मिसाल सीमांचल...

JPSC L Khyangte Bail: निचली अदालत से झटका लगने के बाद...

JPSC L Khyangte Bail, रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में आयोग के पूर्व अध्यक्ष...

Wasseypur Firing Case: वासेपुर गोलीकांड में 22 साल बाद फैसला, तीन...

Wasseypur Firing Case, धनबाद: धनबाद के चर्चित वासेपुर गोलीकांड में करीब 22 साल बाद अदालत का फैसला आया है। फहीम खान के घर पर...