सब्जी विक्रेता पति-पत्नी को अपराधियों ने मारी गोली, डबल मर्डर से इलाके में मची हड़कंप

मधेपुरा : मधेपुरा में सब्जी विक्रेता पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। अज्ञात अपराधियों ने गोली मारी है। डबल मर्डर से इलाके में हड़कंप मच गया है। लोग दहशत में है। बहरहाल, हत्या के कारणों का कोई खुलासा नहीं हो सका है। मामले की तफ्तीश में पुलिस जुट गई है।

goal 22Scope News

पति-पत्नी की लाश खून से मिली लथपथ, मुरलीगंज थाना की घटना

दरअसल, मामला मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रजनी वार्ड संख्या-14 दमगारा टोला की है। जहां गुरुवार की रात पति-पत्नी की खून से लथपथ लाश उनके घर से बरामद की गई है। मृतकों की पहचान 50 वर्षीय रजनी गांव निवासी दिनेश दास और उसकी 45 वर्षीय पत्नी भूलिया देवी के रूप में हुई है।

बता दें कि दोनों प्रसादी चौक पर सब्जी बेचते थे। बताया जा रहा है कि गुरुवार देर शाम मृतकों की बेटी लगातार अपने माता को फोन कर रही थी, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद उसने पड़ोसी को फोन कर घर जाकर देखने को कहा। जब पड़ोसी घर पहुंचे और दरवाजा खोला गया, तो दोनों की लाश खून से लठपथ हालत में जमीन पर पड़ी मिली।

दोनों की हत्या मुंह पर वार कर की गई है – पुलिस

आपको बता दें कि शव की स्थिति देख कर प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि दोनों की हत्या मुंह पर वार कर की गई है। वहीं सांसनीखेज़ वारदात की सूचना मिलते हीं मुरलीगंज थानाध्यक्ष अजीत कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल हत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर बिंदु पर जांच की जा रही है।

घटना की खबर सुनकर मौके पर पहुंचे ASP, कहा- जांच की जा रही है

वहीं दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं वारदात की सूचना पाकर मौके वारदात पर पहुंचे मधेपुरा एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। सभी साक्ष्य जुटाने को लेकर टेक्निकल सेल और डॉग स्क्वायर टीम को बुलाया जा रहा है। बहुत जल्द मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़े : सुगौली में धड़ल्ले से शराब कारोबारी का Video हो रहा है Viral…

रमण कुमार की रिपोर्ट

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...