व्यवसायी गोपाल खेमका हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता…

पटना: राजधानी पटना में चर्चित व्यवसायी गोपाल खेमका हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक शूटर को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि शूटर का नाम उमेश है। फ़िलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन सूत्रों के अनुसार उमेश ने ही व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या की थी। सूत्र की तरफ से मिल रही जानकारी के अनुसार पुलिस ने चार अन्य संदिग्ध को भी हिरासत में लिया है और सबसे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें – बिहार की कानून व्यवस्था पर चिराग ने फिर उठाया सवाल, कहा ‘सीएम के गृह जिला में…’

बता दें कि बीते दिनों राजधानी पटना में देर रात व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या उनके घर के बाहर घात लगाये अपराधी ने गोली मार कर दी थी। व्यवसायी की हत्या के बाद बिहार के कारोबारी, सियासी समेत पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया था। घटना के बाद पुलिस पर तरह तरह के सवाल उठने लगे थे जिसके बाद पटना आईजी जितेन्द्र राणा के नेतृत्व में बेउर जेल समेत पटना में विभिन्न जगहों पर छापेमारी की गई।

इस दौरान पुलिस ने 15 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की। इस दौरान पुलिस ने हिरासत में लिए गए उमेश के चेहरा का मिलान सीसीटीवी फूटेज में शूटर से की तो उसकी पुष्टि हुई। हालांकि अभी भी व्यवसायी हत्याकांड के मास्टरमाइंड का पता नहीं चल सका है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  रेल मंत्री ने बिहार को दी कई सौगात, कहा मोदी सरकार में…

Pitru Paksha 2026: आज से पितृ पक्ष शुरू, जानें श्राद्ध, तर्पण...

पितृ पक्ष में पूर्वजों का स्मरण, तर्पण और श्राद्ध किया जाता है। जानिए श्राद्ध का धार्मिक महत्व, पांच प्रमुख प्रकार और पिंडदान की मान्यता।Pitru...

CGL Paper Leak: CID की जांच गिरिडीह और कोयलांचल तक पहुंची,...

CGL परीक्षा में कथित पेपर लीक, फर्जीवाड़े और सीट बेचने के मामले में CID की जांच गिरिडीह और कोयलांचल तक पहुंची है। अब तक...

JTET 2026: झारखंड में एक नवंबर को होगी जेटेट परीक्षा, हाईकोर्ट...

 झारखंड हाईकोर्ट ने जैक के आग्रह को स्वीकार करते हुए JTET परीक्षा एक नवंबर को आयोजित करने की अनुमति दे दी है। अगली सुनवाई...