Flash Flood Alert : झारखंड समेत पूर्वी भारत के कई जिलों में अगले 24 घंटे बारिश से बाढ़ का खतरा

रांची: Flash Flood Alert – भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूर्वी भारत के कई हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान कम से मध्यम स्तर के फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) का खतरा जताया है। इस संबंध में जारी फ्लैश फ्लड गाइडेंस बुलेटिन के अनुसार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के कई जिलों में जलभराव और सतही बहाव की स्थिति बन सकती है।

Flash Flood Alert – झारखंड के ये जिले हैं खतरे की जद में:

गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, लातेहार, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गढ़वा, पलामू, देवघर, पुरबी सिंहभूम और अन्य जिलों में अगले 24 घंटे में फ्लैश फ्लड का खतरा बना हुआ है। विभाग ने चेताया है कि इन जिलों के निचले क्षेत्रों और जल से संतृप्त मिट्टी वाले इलाकों में पानी भरने की संभावना है।

बीते 24 घंटे में भारी बारिश:

रांची मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, जमशेदपुर में बीते 24 घंटे में 31.4 मिमी बारिश, बोकारो थर्मल में 17 मिमी और सरायकेला में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई।
वहीं, रांची शहरी इलाके में 7.1 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

अधिकतम वर्षा और तापमान:

मौसम का मिजाज:

  • रांची, जमशेदपुर, डाल्टनगंज, बोकारो थर्मल और चाईबासा में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक कम रहा।

  • विजिबिलिटी (दृश्यता) सबसे कम रांची में रही, जहां सिर्फ 1500 मीटर तक स्पष्ट दृश्यता दर्ज की गई।

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...