धनबाद रेलवे अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में गिरा फॉल सीलिंग, बाल-बाल बचे मरीज, एक कर्मी घायल

धनबाद: रेलवे अस्पताल धनबाद के ऑपरेशन थिएटर (OT) में मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब ड्रेसिंग के दौरान फॉल सीलिंग का एक हिस्सा अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। गनीमत रही कि उस वक्त वहां मौजूद मरीज को कोई गंभीर चोट नहीं लगी, लेकिन एक अस्पताल कर्मी घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब एक मरीज की सामान्य ड्रेसिंग की जा रही थी।

OT की इंचार्ज आभा कुमारी ने बताया कि गिरी हुई फॉल सीलिंग के साथ एक कुत्ता भी नीचे गिरा, जो संभवतः खिड़की के रास्ते फॉल सीलिंग के भीतर चला गया था। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक हाल के दिनों में लगातार हो रही बारिश के कारण सीलिंग से पानी रिस रहा था, जिससे इसकी मजबूती कमज़ोर हो गई थी।

यह हादसा न केवल अस्पताल की लचर सुरक्षा व्यवस्था को उजागर करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि मरीजों की जान किस हद तक खतरे में है। ऑपरेशन थिएटर जैसे अति संवेदनशील क्षेत्र में इस तरह की लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता था।

इस घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों ने भी अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर नाराज़गी जताई है। वहीं घायल कर्मी का इलाज अस्पताल में ही किया जा रहा है।

इस घटना के बाद अस्पताल प्रशासन द्वारा जांच की बात कही गई है, लेकिन अब जरूरत है कि ऐसे महत्वपूर्ण विभागों में नियमित निरीक्षण और मरम्मत की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Jamshedpur Bus Accident: कोलकाता से रांची जा रही बस NH-33 पर...

Jamshedpur Bus Accident: एनएच-33 पर झाबरी गांव के समीप बड़ा सड़क हादसा हुआ। कोलकाता से रांची जा रही ऊं शिवम नामक यात्री बस अचानक...

Patna Retired CCL GM: पटना में गोली लगने से रिटायर्ड CCL...

Patna Retired CCL GM, पटना: राजीव नगर थाना क्षेत्र के फ्रेंड्स कॉलोनी रोड नंबर-4 स्थित जमुना पैलेस के नीचे शनिवार सुबह कार की ड्राइविंग...

Jharkhand High Court: नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसरों के वेतन पर हाईकोर्ट...

झारखंड हाईकोर्ट ने नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसरों के न्यूनतम वेतनमान और वेतन कटौती के मामले में राज्य सरकार से 10 मई 2023 के संकल्प...