मरीज के मौत पर अस्पताल में जमकर हंगामा

समस्तीपुरः शहर के मोहनपुर रोड स्थित माता चंद्रकला हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत हो जाने के बाद आक्रोशित परिजनों ने हॉस्पिटल प्रबंधन एवं चिकित्सक के विरुद्ध लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। आक्रोशित परिजनों के अनुसार सरायरंजन थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर निवासी विमला देवी का जांघ टूटा हुआ था। माता चंद्रकला  के अस्पताल चिकित्सकों से सलाह-मशविरा के बाद विमला देवी के टूटे जांघ में स्टील रॉड लगाना तय हुआ था। जिसके बाद महिला मरीज को मां चंद्रकला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मरीज को खून चढ़ाने की बात पर परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन को अपना-अपना खून देने की बात कही।

मरीज के मौत पर अस्पताल में जमकर हंगामा

अस्पताल प्रबंधन के द्वारा परिजनों से खून लेने की बात को नकारते हुए बताया गया कि मरीज को खून चढ़ाने की व्यवस्था अस्पताल प्रबंधन कर लेगी।वहीं, परिजनों के अनुसार खून चढ़ाने के दौरान महिला की तबीयत काफी बिगड़ रही थी। जिसकी शिकायत परिजनों ने चिकित्सकों से की, बावजूद इसके महिला को खून चढ़ाना जारी रहा। इसी दौरान तबीयत काफी बिगड़ जाने के कारण महिला की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप था कि गलत खून से चढ़ाने के कारण महिला की मौत हुई है। मामले की सूचना उपरांत पहुंची मुफ्फसिल पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत करवाया। इस बाबत मुफ्फसिल थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस बल को भेजा गया था। दरोगा भगत प्रसाद यादव के द्वारा आक्रोशित परिजनों एवं हॉस्पिटल प्रबंधन से बात कर हंगामे को शांत करवाया गया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिजनों के द्वारा अब तक कोई आवेदन नहीं दिया गया है, आवेदन दिए जाने के बाद पुलिस विधि सम्मत कार्रवाई करेगी।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

बिहार में सरकारी कामकाज की बदलेगी कार्यशैली? वित्तीय प्रबंधन पर अधिकारियों...

पटना: बिहार में विकास योजनाओं की रफ्तार बढ़ाने और वित्तीय प्रबंधन को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए सरकारी विभागों में कार्यशैली सुधारने पर जोर...

Bihar Cyber Crime Training Workshop: महिलाओं और बच्चों के खिलाफ ऑनलाइन...

Bihar Cyber Crime Training Workshop, पटना: बिहार में तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अब अनुसंधान की गुणवत्ता सुधारने...

Shravan Kumar Nitish Kumar Deepotsav: दीपोत्सव के साथ राजगीर को मिली...

Shravan Kumar Nitish Kumar Deepotsav, पटना: सुशासन दिवस-नीतीश संवाद की पूर्व संध्या पर ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री तथा जदयू...