Giridih : झामुमो नेता ने ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन, कई दिनों से थी बिजली बाधित

Giridih : सरिया प्रखंड क्षेत्र के मन्द्रामो पंचायत के पचम्बा में पिछले एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर जलने से बिजली बाधित थी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने झामुमो नेता शत्रुधन मंडल को सूचना कर ट्रांसफार्मर का मांग किया। नेता ने विभागीय अधिकारी से बात कर 63 केवीय ट्रांसफार्मर को बदल कर 100 केवीय ट्रांसफार्मर दिलाया।

स्थानीय लोगों ने ट्रांसफार्मर उद्घाटन कार्यक्रम रखा जिसमे बतौर मुख्य अतिथि झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य शत्रुधन मंडल सामिल होकर फीता काट कर विधिवत उद्घाटन किया।

Giridih : जनता के हक ओर अधिकार वाली पार्टी है जेएमएम

इस दौरान झामुमो नेता शत्रुधन मंडल ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि झारखंड में झारखंडियों की सरकार हैं, हेमंत की सरकार झारखण्ड की जनता के हक ओर अधिकार वाली पार्टी हैं। हमे ग्रामीणों ने सूचना किया कि यहां ट्रांसफार्मर जलने से लोग अंधेरा में हैं तो त्वरित हमने विभाग के अधिकारी से बात कर ट्रांसफार्मर दिलाने का कार्य किया हैं।

इन्होने कहा बगोदर विधानसभा के अभी भी कई ऐसे इलाके हैं जहां स्वास्थ्य शिक्षा और सड़क से कोसो दूर हैं लेकिन फिर भी बगोदर की राजनीति करने वाले विकास की गाथा गाते हैं। क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों की शिकायत से लगातार वाकिफ हो रहे हैं उन समस्या से जल्द ग्रामीणों को राहत मिलेगी। इस मौके पर मुखिया पिंकी देवी, सुबित कुमार, प्रेमचंद यादव, द्वारिका मंडल, एमडी हसन, निजामुद्दीन अंसारी, साबिर यादव, मुकेश यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

राज रवानी की रिपोर्ट–

DD Bar हत्याकांड में बड़ा अपडेट! राजस्थान से गिरफ्तार हुए भाजपा...

DD Bar Murder Case Neeraj Singh Arrest: जमशेदपुर के हाई-प्रोफाइल DD बार मर्डर केस में एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक,...

Jharkhand Industrial Policy 2026: निवेश बढ़ाने के लिए सरकार लाई नई...

Jharkhand Industrial Policy 2026: झारखंड सरकार ने राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के मकसद से 'औद्योगिक और निवेश प्रोत्साहन नीति-2026'...

Dumka Skill Centre Food Poisoning: दुमका में जहरीला खाना खाने से...

Dumka Skill Centre Food Poisoning: दुमका ज़िले के मसालिया एजुकेशन ब्लॉक के तहत सपचाला पंचायत में ITI बिल्डिंग में स्थित दीनदयाल कौशल केंद्र में...