Giridih : फुटबॉल मैच के फाइनल मुकाबले के उद्धघाटन मैच में पहुंचे झामुमो नेता शत्रुधन मंडल

Giridih : सरिया प्रखंड अंतर्गत परसिया पंचायत के लोवावर में खेले गये चार दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच का उद्धघाटन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि बतौर जेएमएम नेता शत्रुघ्न मंडल ने शिरकत किया।

विशिष्ट अतिथि स्वरुओ आशीष कुमार बॉर्डर, सरिया प्रखंड के उपप्रमुख रामदेव यादव, परसिया पंचायत के मुखिया गीता देवी, पूर्व पंचायत पंसस मुरली रविदास, वार्ड सद्स्य छोटेलाल ठाकुर शामिल हुए। फाइनल मुकाबले में गिरिडीह पचम्बा के साथ हजारीबाग से आये टीम के साथ जोरदार फाइनल मुकाबला हुआ।

Giridih : फाइनल मुकाबले में गिरिडीह की टीम बनी विजेता

दोनों ओर के खिलाड़ियों दुवरा अनुशासित व रोमांचक खेल का प्रदर्शन किया गया। दोनों ओर से जोरदार खेल के बीच गिरीडीह जिले के पंचांबा टीम ने प्रथम स्थान बनाने में सफल होकर विजेता टीम में अपना नाम जोड़ दिया। वहीं हजारीबाग की टीम रनर में अपना स्थान बनाया। कार्यक्रम के अंत मे जेएमएम नेता शत्रुघ्न मंडल ने खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया। उन्होंने कहा कि खेल में हार जीत लगी रहती है।

प्रत्येक हार नई चीजों को भी सिखाती है। हमें खेल को दोस्ताना व खेल अनुशासन को बनाये रखना भी जिम्मेदारी है। खेल से हमारा शारीरिक सुदृढ़ता भी बनी रहती है। वहीं सरिया उपप्रमुख प्रमुख रामदेव यादव ने कहा कि आज के बच्चे मोबाइल व इनडोर खेलों में अपना समय और शरीर दोनों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। हमारे बच्चे फुटबाल और आउटडोर खेलों को बढ़ावा देना चाहिये।

मौके पर डेगलाल साव, रामदेव साव, छत्रधारी साव, निर्मल हेंब्रम, शिवलाल हंसदा, अड्वारा पंचायत के पूर्व मुखिया लालजीत मरांडी, कमेटी मैंबर रामजी मुर्मू, फलजीत हांदसा, विक्की कुमार ठाकुर, कुलदीप बेसरा, अभिनाश सिंह, सुरेन्द्र हांदसा, दिलीप हेंब्रम, कालु ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, अशोक ठाकुर, संतोष ठाकुर, लालू सिंह, सुबकेश सिंह, सुरेश हांदसा, जग्गू साव, बाबूचंद बेसरा, रामदेव मरांडी, हेमलाल टुडू, रावण बेसरा, बिरेंद्र बेसरा आदि उपस्थित थे।

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...