Hazaribagh: सांसद मनीष जायसवाल पुन: सर्वसम्मति से चुने गए HDCA के अध्यक्ष, क्षेत्र में खुशी की लहर

Hazaribagh: आज हजारीबाग के खेल प्रेमियों के लिए बेहद खुशी का दिन है। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल को सर्वसम्मति से हजारीबाग जिला क्रिकेट संघ (HDCA) का पुनः अध्यक्ष चुन लिया गया है। इसकी घोषणा हजारीबाग शहर के हुड़हुडू स्थित होटल निमंत्रण पैलेस सभागार में देर शाम तक चली वार्षिक आम सभा (AGM) में हुई।

Hazaribagh: HDCA का गौरवशाली इतिहास

बता दें कि, HDCA का 50 वर्षों से अधिक का एक गौरवशाली इतिहास रहा है, जहां हमेशा से आम सहमति से पदाधिकारियों का चयन होता आया है। यह वास्तव में एक स्वस्थ परंपरा है, जो संघ के सदस्यों के बीच मजबूत तालमेल और विकास को बढ़ावा देती है। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की तर्ज पर अब HDCA के पदाधिकारियों का कार्यकाल दो साल से बढ़ाकर तीन साल (2025-2028) कर दिया गया है।

Hazaribagh: खेल प्रेमियों में खुशी की लहर

वहीं सांसद मनीष जायसवाल को HDCA का पुनः अध्यक्ष चुने जाने पर खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। उनका कहना है कि मनीष जायसवाल के अनुभवी नेतृत्व में हजारीबाग में क्रिकेट और क्रिकेटरों का विकास निश्चित रूप से नई गति पकड़ेगा। उन्हें लोगों द्वारा हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं भी दी जा रही हैं।

BFCL Kaizen Awards: रामगढ़ की इस कंपनी में कर्मचारियों के आइडिया...

BFCL Kaizen Awards: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL) में कर्मचारियों को उनके बेहतरीन 'काइज़ेन' (Kaizen) सुझावों और कार्यस्थल में लगातार सुधार की दिशा...

मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF व पुलिस की बड़ी कार्रवाई,...

कटिहार : कटिहार में पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। बरारी थाना क्षेत्र के...

JDU ने कहा- बांकीपुर में धनकुबेर नहीं गरीब कार्यकर्ता को चुनेगी...

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) विधान पार्षद सह मुख्य प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार, पार्टी विधायक विनय कुमार चौधरी, पार्टी विधायक विजय सिंह निषाद,...