तेज बारिश के बीच दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके, 4.1 रही तीव्रता

नई दिल्ली: बुधवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के लोगों ने मौसम की दोहरी मार का सामना किया। जहां एक ओर राजधानी और आसपास के इलाकों में तेज बारिश हो रही थी, वहीं दूसरी ओर सुबह 9 बजकर 4 मिनट पर भूकंप के झटके भी महसूस किए गए।
भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई और झटके करीब 10 सेकंड तक महसूस किए गए। मौसम खराब होने के बावजूद कई लोगों ने इन झटकों को साफ तौर पर महसूस किया और सोशल मीडिया पर भी अपनी प्रतिक्रिया साझा की।

हालांकि, अब तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र हरियाणा में दर्ज किया गया है, जो दिल्ली के काफी निकट है।

प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...