MLC 2025 Final : एमआई न्यूयॉर्क ने जीता मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) खिताब

MLC 2025 Final

Desk : एमआई न्यू यॉर्क ने 2025 मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) खिताब जीत लिया है। मात्र तीन सीज़न में मुंबई इंडियंस ने दूसरा चैंपियनशिप खिताब जीता है। वैश्विक स्तर पर मुंबई इंडियंस का यह 13वां खिताब है। अकेले 2025 में ही मुंबई इंडियंस तीन ट्रॉफी जीत चुकी है। इससे पहले एमआई केप टाउन ने दक्षिण अफ्रीका 20 में जीत हासिल की थी और इस साल की शुरुआत में डब्ल्यूपीएल में मुंबई इंडियंस महिला टीम ने खिताब जीता था। मुंबई इंडियंस सबसे सफल वैश्विक टी20 फ्रैंचाइज़ी क्रिकेट ग्रुप है।

मुंबई इंडियंस ने मात्र तीन वर्षों में दूसरी एमएलसी ट्रॉफी जीती, कुल 13वां वैश्विक खिताब

इस मौके पर नीता एम. अंबानी ने कहा, “मुंबई इंडियंस परिवार के लिए यह सचमुच एक विशेष क्षण है। तीन वर्षों में अपनी दूसरी एमएलसी ट्रॉफी जीतना मुंबई इंडियंस के जुनून, आपसी विश्वास और टीम वर्क की जीत है। हम अपने सभी प्रशंसकों – मुंबई इंडियंस पलटन – के तहे दिल से आभारी हैं, जो हमेशा हमारे साथ खड़े रहे हैं। प्रत्येक खिलाड़ी, कोच, समर्थक और हमारे वैश्विक मुंबई इंडियंस परिवार के प्रत्येक सदस्य को मेरी बधाई!”

MLC 2025 Final : आकाश एम. अंबानी ने दी बधाई

er 22Scope News

जीत पर बधाई देते हुए आकाश एम. अंबानी ने कहा, “मुंबई इंडियंस में हम सभी के लिए यह गर्व के क्षण है। एमआई न्यू यॉर्क का अपना दूसरा एमएलसी खिताब जीतना—इस साल भारत, दक्षिण अफ्रीका और अमेरिका में खिताबी हैट्रिक के हिस्से के रूप में—बेहद संतोषजनक है। यह सफलता हमारी टीमों के वर्षों के विश्वास, संस्कृति और प्रतिबद्धता को दर्शाती है। एमआई न्यूयॉर्क के हर टीम सदस्य को बधाई जिन्होंने इस पल को संभव बनाया।”

तीन महाद्वीपों और चार देशों में मुंबई इंडियंस की पाँच टीमें अपना दबदबा बनाए हुए हैं। कुल 13 चैंपियनशिप खिताबों के साथ, मुंबई इंडियंस वैश्विक टी20 लीगों में सबसे सफल फ्रैंचाइज़ी है – जिसमें 5 आईपीएल खिताब, 2 महिला प्रीमियर लीग खिताब, 2 मेजर लीग क्रिकेट खिताब, 2 चैंपियंस लीग टी20 खिताब, और आईएलटी20 (एमआई एमिरेट्स, 2024) और दक्षिण अफ्रीका 20 (एमआई केप टाउन, 2025) में एक-एक खिताब शामिल हैं।

Saffrn

Trending News

Jharkhand TET Exam 2026: जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों के लिए...

झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने TET परीक्षा को लेकर सरकार से विशेष व्यवस्था और आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की है। संघ...

Jharkhand Startup Success: एक्वालाइन भुवनम ने SEB मूल्यांकन में हासिल किया...

जल संरक्षण और भूजल पुनर्भरण पर काम करने वाले एक्वालाइन भुवनम ने झारखंड स्टार्टअप नीति 2023 के तहत चयनित होकर SEB मूल्यांकन में सर्वोच्च...

Jharkhand T20 Premier League Auction 2026: रॉबिन मिंज बने सबसे महंगे...

 झारखंड टी20 प्रीमियर लीग 2026 के ऑक्शन में रॉबिन मिंज 15.25 लाख रुपये में सबसे महंगे खिलाड़ी बने। ईशान किशन 6.25 लाख रुपये में...

Shravan Kumar: सभी वर्गों के विकास के लिए कृतसंकल्पित सरकार, मंत्री...

बिहारशरीफ में मंत्री श्रवण कुमार ने दो पीसीसी सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने सरकार की विकास योजनाओं और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया।Shravan...

सड़क दुर्घटना में 3 की मौत, 2 की स्थिति नाजुक, DMCH...

मधुबनी : मधुबनी जिले के लदनिया थाना क्षेत्र के पदमा एनएच के समीप दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img