साइमन कैटिच होंगे एमआई केप टाउन के हेड कोच

Mumbai- एमआई केप टाउन ने 19 सितंबर को केप टाउन में होने वाली SA20 खिलाड़ियों की नीलामी से पहले अपनी कोचिंग टीम की घोषणा कर दी.

SA20 दक्षिण अफ्रीका में प्रमुख T20 क्रिकेट लीग है.

• हाशिम अमला बैटिंग और जेम्स पैमेंट फील्डिंग कोच होंगे
• रॉबिन पीटरसन टीम के जनरल मैनेजर की भूमिका में दिखेंगे

मुख्य कोच का पद संभालें साइमन कैटिच-एमआई केप टाउन

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज साइमन कैटिच मुख्य कोच का पद संभालेंगे,

जबकि दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज हाशिम अमला बल्लेबाजी कोच के रूप में टीम में शामिल होंगे.

साइमन को क्रिकेट का लंबा अनुभव है. उन्हें एक सुलझे हुए खिलाड़ी को तौर पर जाना जाता रहा है.

हाशिम, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं.

उनके नाम सबसे तेज 2000, 3000, 4000, 5000 और 6000 एकदिवसीय रन बनाने का रिकॉर्ड है.

जेम्स पैमेंट संभालेंगे फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी

न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज जेम्स पैमेंट फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे.

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी और घरेलू कोच रॉबिन पीटरसन टीम के जनरल मैनेजर होंगे.

ये दोनों लंबे समय से एमआई से जुड़े हैं। वर्तमान में पैमेंट मुंबई इंडियंस के फील्डिंग कोच हैं.

वहीं पीटरसन अतीत में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं।

आकाश एम. अंबानी, चेयरमैन, रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड ने कहा.

साइमन और हाशिम का स्वागत करते हुए खुशी हो रही

“मुझे एमआई केप टाउन कोचिंग टीम में साइमन और हाशिम का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है.

जेम्स और रॉबिन के साथ, हम एक ऐसी टीम बनाएंगे

जो दक्षिण अफ्रीका में क्रिकेट के एमआई ब्रांड को विकसित करेगी और

इस क्रिकेट प्रेमी देश में एमआई के मूल्यों को आगे ले जाएगी।“

साइमन कैटिच, हेड कोच, ने कहा,

“एमआई केप टाउन का मुख्य कोच बनना सम्मान की बात है.

एक नई टीम को एक साथ रखना, कौशल को निखारना और

टीम संस्कृति का निर्माण करना हमेशा विशेष होता है.

यह सुनिश्चित करूंगा कि एमआई केप टाउन एक ऐसी टीम के रूप में विकसित हो,

जो स्थानीय प्रतिभाओं का लाभ भी उठाए और एमआई के मूल मूल्यों को आगे बढ़ाए “

हाशिम अमला, बैटिंग कोच, एमआई केप टाउन, ने कहा,

“मैं एमआई केप टाउन के साथ इस असाइनमेंट को लेकर रोमांचित हूं.

एमआई मालिकों, प्रबंधन और मेरे मैनेज़र को बहुत-बहुत धन्यवाद.

उन्होंने जो योजना बनाई है.

उससे ऐसा लगता है कि यह एक अद्भुत प्लेटफॉर्म बनने जा रहा है

जो हमारी स्थानीय प्रतिभाओं को आकर्षित करेगा.

एक खिलाड़ी और मेंटर के रूप में अपने अनुभव को लेकर एमआई केप टाउन के खिलाड़ियों को

अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट को मजबूत बनाने में मदद करने को लेकर उत्साहित हूं।“

एमआई केप टाउन पहले ही 5 खिलाड़ियों –

कगिसो रबाडा, डेवाल्ड ब्रेविस, राशिद खान, सैम कुरेन और लियाम लिविंगस्टोन को साइन कर चुकी है।

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...