गयाजी: गयाजी के शेरघाटी अनुमंडल में नवनिर्मित 650 बेड के अस्पताल का उद्घाटन राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने किया। इस मौके पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन, औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा, शेरघाटी विधायक मंजू अग्रवाल, औऱ शिक्षाविद खान सर सहित कॉलेज के नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टर एवं नर्स मौजूद थे।
बता दे कि इस महाबोधि अस्पताल में कुल 650 बेड के साथ ही एक्स-रे, सीटी स्कैन सहित सारी सुविधाएं मौजूद है। वही आने वाले दिनों में यहां मेडिकल कॉलेज भी खोला जाएगा इसके लिए भी प्रयास किया जा रहा है। अस्पताल के चेयरमैन राजेश कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र व विष्णु चरण चिन्ह देकर स्वागत किया।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- JDU के भागलपुर जिलाध्यक्ष लड़ेंगे चुनाव, विधानसभा उपाध्यक्ष के सामने की घोषणा…
गयाजी से आशीष कुमार की रिपोर्ट


