बेगूसराय में EVM डिमॉन्सट्रेशन सेंटर का जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन, कहा…

बेगूसराय: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निदेश के आलोक में मतदाताओं को EVM के प्रति जागरूक करने एवं प्रशिक्षण देने के लिए जिला मुख्यालय एवं अनुमंडल स्तर पर EVM Demonstration Center की स्थापना की गई है। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला ने बेगूसराय अनुमंडल कार्यालय परिसर में जिला मुख्यालय एवं अनुमंडल मुख्यालय के लिए स्थापित किए गए EVM Demonstration Center का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सभी अवर निर्वाचन पदाधिकारी उपस्थित थे। बेगूसराय जिले के पाँच अनुमंडल बेगूसराय सदर, तेघड़ा, बलिया, मंझौल एवं बखरी में सभी विधानसभा क्षेत्र के लिए EVM Demonstration Center की स्थापना की गई है, जहां मतदाताओं को EVM संबंधित बीयू, सीयू, वीवीपैट की जानकारी दी जायेगी। सभी स्थलों पर EVM Demonstration Center आज से बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 की घोषणा की तिथि तक कार्यरत रहेगा। कार्यालय अवधि में कोई भी मतदाता EVM Demonstration Center में आकर EVM के संबंध में प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है।

जिला पदाधिकारी ने बताया कि इससे मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता आयेगी। आगामी बिहार विधान सभा चुनाव में मतदाताओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित हो, इसके लिए उपरोक्त कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को EVM Demonstration Center का प्रचार-प्रसार करने एवं प्रत्येक दिन अधिक से अधिक मतदाताओं EVM के संबंध में प्रशिक्षित कर जागरूक करने का निर्देश दिया गया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें- ASI ने पानी मांगा तो फोड़ दिया सर, होमगार्ड बहाली प्रक्रिया में लगी थी ड्यूटी

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

INDI गठबंधन की बैठक पर मंत्री श्रवण का तंज, कहा- करते...

पटना : बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने कल यानी आठ जून...

मोबाइल लुटेरा गिरोह का सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

बांका : बांका जिले के अमरपुर थाना की पुलिस ने एक मोबाइल लुटेरा गिरोह के सदस्य को एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, एक...

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, Video वायरल

बेगूसराय : जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र के गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष द्वारा...

6 साल के मासूम की रहस्यमयी मौत, स्कूल के शौचालय के...

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा जिले से एक बेहद दर्दनाक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। मुरलीगंज थाना क्षेत्र के खारी गांव...

जहरीली शराबकांड : एक्शन में मोतिहारी पुलिस, UP से बड़े शराब...

मोतिहारी : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से गिरफ्तार हुआ फरार तस्कर पूर्वी चंपारण में शराब सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा था। आरोपी जहरीली शराबकांड के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img