Lohardaga: जिले के शंख नदी को जोड़ने वाली किस्को नदी में उस वक्त अफरा तफरी मच गई, जब ऑटो मालिक अपने ऑटो को बीच नदी में धो रहा था और अचानक से बाढ़ आ जाने से ऑटो तेज रफ्तार बाढ़ में बहने लगा।
Lohardaga: किस्को नदी में अचानक आई बाढ़
दरअसल पहाड़ पर अचानक जोरदार बारिश हुई थी और नदी में बाढ़ आ गई थी, जिससे यह घटना हुई। लोगों ने दिलेरी दिखाते हुए ट्रैक्टर के सहारे रस्सी बांधकर बीच नदी से ऑटो को सुरक्षित बाहर निकाला। बाढ़ के कारण ऑटो को काफी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, बाढ़ से किसी को जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
दानिश रजा की रिपोर्ट
Highlights