Advertisment

महा रोजगार मेले पर राहुल का ट्वीट, लिखा- मेला में उमड़ा यह जनसैलाब सिर्फ एक भीड़ नहीं, एक संदेश है

पटना : बिहार कांग्रेस पार्टी की तरफ से कल याना 19 जुलाई को पटना के के ज्ञान भवन में भारतीय युवा कांग्रेस के साथियों द्वारा ‘महा रोजगार मेले’ का आयोजन किया गया था। जिसमें बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा सहित बिहार कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद रहे। राजेश राम ने महा रोजगार मेला में पहुंच युवा कांग्रेस के साथियों का हौसला अफजाई किया। मेले में वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठा प्राप्त कई कंपनियों ने हिस्सा लिया और प्रदेश के हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए।

Goal 5 22Scope News

कांग्रेस के महा रोजगार मेले पर राहुल ने X पर लिखा- हार का युवा अब भाषणों पर नहीं, रोजगार से अपना भविष्य चाहता है

आपको बता दें कि लोकसभा में विपक्ष के नेता व पूर्व कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार में कांग्रेस की तरफ से लगे महा रोजगार मेले पर सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि महा रोजगार मेला में उमड़ा यह जनसैलाब सिर्फ एक भीड़ नहीं, एक संदेश है कि बिहार का युवा अब भाषणों पर नहीं, रोजगार से अपना भविष्य चाहता है। बीजेपी और नीतीश सरकार ने बिहार को जिस तरह बेरोजगारी की आग में झोंका, वहां से लाखों युवाओं को रोजी-रोटी के लिए पलायन करना पड़ता है, अपना गांव, अपना परिवार और सब कुछ पीछे छोड़ना पड़ता है।

यह भी देखें :

बिहार के युवा कर्मठ हैं, काबिल हैं, होनहार हैं – राहुल गांधी

राहुल गांधी ने आगे लिखा है कि बिहार के युवा कर्मठ हैं, काबिल हैं, होनहार हैं। उनकी ज़रूरत बस स्थानीय और सम्माननीय रोज़गार है। अब बदलाव की शुरुआत हो चुकी है। कांग्रेस और इंडिया गठबंधन सिर्फ आश्वासन नहीं, समाधान लेकर आया है। हमारा फोकस साफ है कि हुनर को हक, हर युवा को रोजगार, रुके पलायन, साथ हर परिवार रहे। इसी रास्ते बिहार एक समृद्ध बनेगा।

यह भी पढ़े : PM ने देश भर के विभिन्न राज्यों में 16वें रोजगार मेले का किया शुभारंभ, पटना में सतीश चंद्र ने बांटे नियुक्ति पत्र

Jharkhand High Court Verdict: मानसिक बीमारी का सिर्फ आरोप तलाक का...

झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि केवल मानसिक बीमारी का आरोप लगाकर तलाक नहीं लिया जा सकता। इसके लिए ठोस और चिकित्सीय साक्ष्य प्रस्तुत करना...

JSSC Recruitment 2026: सहायक आचार्य भर्ती आवेदन स्थगित, Inter Level Exam...

जेएसएससी ने सहायक आचार्य (पारा कोटि) भर्ती 2026 की आवेदन प्रक्रिया स्थगित कर दी है। इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के आवेदन की...

JPSC Recruitment Process: जेपीएससी में खत्म हुई Member in Charge व्यवस्था,...

झारखंड लोक सेवा आयोग ने भर्ती प्रक्रिया में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। वर्षों पुरानी मेंबर इन चार्ज व्यवस्था लगभग समाप्त कर दी गई...