नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22 किलो गांजा के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार

डीएसपी मुख्यालय केदारनाथ राम ने दी जानकारी

चतरा : मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चतरा पुलिस को एक साथ चार बड़ी सफलता हांथ लगी है. एसपी राकेश रंजन को मिली सूचना के आधार पर सदर, टंडवा, लावालौंग और ईटखोरी थाना पुलिस ने कुल 21 किलो 802 ग्राम गांजा के साथ छह तस्करों को गिरफ्तार किया है.

ganja1 22Scope News

गिरफ्तार तस्करों के पास से पुलिस ने एक माप तौल मशीन, 410 सिगरेट पैकेट, बाइक व 410 खोखला सिगरेट बरामद किया है. सदर थाना में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में डीएसपी मुख्यालय केदारनाथ राम ने बताया ने बताया कि सदर थाना पुलिस ने 8 किलो 200 सौ ग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. दोनों की गिरफ्तारी ऊंटा मोड़ इलाक़े से हुई है. इनके पास से तस्करी में प्रयुक्त ब्लू अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है.

ganja12 22Scope News

वहीं इटखोरी थाना पुलिस ने 10 किलो 850 ग्राम गांजा सहित माप तौल की मशीन, सिगरेट बरामद किया है. साथ ही पुलिस ने यहां से भी दो तस्करों को दबोचने में सफलता हासिल की है. इसके अलावे टंडवा थाना पुलिस ने डेढ़ किलो गांजा के साथ एक तस्कर व लावालौंग थाना पुलिस ने सवा किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.

डीएसपी मुख्यालय ने बताया कि जिले में सक्रिय नशे के सौदागरों के विरूद्ध पुलिस का अभियान निरंतर जारी रहेगा. किसी भी परिस्थिति में तस्करों को पांव पसारने की इजाजत नहीं दी जाएगी.

रिपोर्ट : सोनू भारती

इश्क में गिरफ्तार युवक बना चोर, गर्लफ्रेंड को देता था महंगें गिफ्ट

CMPFO Pension Scam:Dhanbad में 3.64 करोड़ का Pension Scam, CMPFO के...

धनबाद के सीएमपीएफओ मुख्यालय में 3.64 करोड़ रुपये के कथित पेंशन घोटाले का खुलासा हुआ है। सीबीआई ने चार अफसरों समेत अन्य के खिलाफ...

Jharkhand Crime:Ranchi में दहेज प्रताड़ना का आरोप, पहली पत्नी ने पति...

रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र में महिला ने पति और ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना और पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने का...

Jharkhand University : Assistant Professor की नियुक्ति पर हाईकोर्ट सख्त, 6...

 झारखंड हाईकोर्ट ने विश्वविद्यालयों में नियमित Assistant Professor और कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया। JET परीक्षा छह माह में कराने...