कटिहार में मानवता की हदें पार, पंचायत ने दुष्कर्म पीड़िता को…

क़टिहार: कटिहार से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। दरअसल एक हैवान ने एक 20 वर्षीया युवती के साथ दुष्कर्म किया और युवती ने अपने परिवार के साथ जब पंचायत में बात रखी तो पंचायत ने भी आरोपी का ही साथ दिया। पंचायत में लोगों ने पीड़िता को न सिर्फ ताने मारे बल्कि उसे कई तरह की धमकी भी दी। पंचायत के रवैये से क्षुब्ध हो कर आखिर पीड़िता और उसके परिजनों ने पुलिस के पास जाने में अपनी भलाई समझी।

मामला बीते 19 जुलाई का है जहां घर में अकेली देख एक युवक जबरन घर में घुस गया और युवती के साथ जबरदस्ती की। युवती के शोर मचाने पर जब आसपास के लोग दौड़े तो युवक वहां से भाग निकला। पीड़ित ने जब अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी तो मामला गांव के अन्य लोगों को भी बताया गया और फिर पंचायत बैठी।

यह भी पढ़ें – नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को दिलाई गई शपथ, BDO ने कहा…

पीड़िता के परिजनों ने बताया कि पंचायत में सरपंच ने न्याय देने के बदले हम लोगों को ही डांटा और भगा दिया। इसके साथ ही ग्रामीणों ने पीड़िता को मामला दबाने का भी दबाव बनाया जिसके बाद परिजन पुलिस के पास न्याय के लिए पहुंचे। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल जांच कराया और आरोपी की गिरफ्तारी में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   भागलपुर: नाव से स्कूल पहुंच रहे बच्चे और शिक्षक, गंगा की बाढ़ से टूटा संपर्क, 11 साल में पहली बार ऐसा संकट

कटिहार से रतन कुमार की रिपोर्ट

JTET Admit Card 2026: एडमिट कार्ड में विषय की गड़बड़ी से...

 झारखंड JTET 2026 के एडमिट कार्ड में विषय, फोटो और हस्ताक्षर संबंधी गड़बड़ियों की शिकायत। 10 से 12 हजार अभ्यर्थियों के प्रभावित होने की...

Bihar Public Distribution System: बिहार में 8.45 करोड़ राशन लाभुक, 4,910...

Bihar Public Distribution System: बिहार में जन वितरण प्रणाली (PDS) को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी बनाने के लिए खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग...

Jharkhand SIR 2026: झारखंड में मतदाता सूची के 35.28 लाख मामले...

 झारखंड में SIR 2026 के तहत नो मैपिंग और लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी के 35.28 लाख मामले लंबित हैं। लोहरदगा में सबसे बेहतर प्रगति, कई जिलों...