Advertisment

कांग्रेस में समन्वय समिति का गठन, घर वापसी के साथ ही सुखदेव भगत को मिली जगह

Ranchi– झारखंड प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त प्रभारी अविनाश पांडे झारखंड कांग्रेस को जींवत करने की मुहिम को तेज करते नजर आ रहे हैं. संगठन और सरकार के बीच समन्वय को गति दी जा रही है, इसके साथ ही कांग्रेस से दूर जा चुके पुराने कार्यकर्ताओं की घर वापसी की मुहिम भी शुरु  हो चुकी है.

888d2205 4030 45b5 b127 792480b59c7a 22Scope News

घर वापसी कराते ही पुराने चेहरों को संगठन में भी अहम पद की जिम्मेदारी दी जा रही है, इसी कड़ी ने झारखंड में समन्वय समिति का गठन किया गया है, कांग्रेस अध्यक्ष की सहमति से कांग्रेस महासचिव वेणुगोपल ने इसकी सूची जारी कर दी है.

समन्वय समिति में अविनाश पांडे, उमंग सिंघार, अजय कुमार,राजेश ठाकुर, आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव , सुबोध कांत सहाय, प्रदीप बालमुची, सुखदेव भगत, बंधू तिर्की, जलेश्वर महतो के साथ ही शहजादा अनवर को जगह दी गयी है.

बता दें कि अविनाश पांडे के प्रदेश प्रभारी के साथ ही सुखदेव भगत की घर वापसी हुई थी, अब उन्हे समन्वय समिति में भी स्थान मिलना इस बात का सूचक है कि अविनाश पांडे झारखंड  में कांग्रेस को पुनर्जीवित करने की मुहिम में जुटे हुए है,. इसीलिए एक तरफ जहां सरकार से समन्वय को बेहतर करने की कोशिश की जा रही है वहीं दूसरी ओर संगठन के स्तर पर ताबड़तोड़ फैसले लिए जा रहे हैं.

 

रिपोर्ट- प्रतीक

Dhanbad Police Amanat Program: धनबाद पुलिस का ‘अमानत’ बना उम्मीद की...

Dhanbad Police Amanat Program: भरोसे और टेक्नोलॉजी के सही इस्तेमाल का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए, धनबाद पुलिस ने शनिवार को खोए या चोरी...

Nirsa BJP Press Conference: निरसा में भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘हमें...

Nirsa BJP Press Conference: शनिवार को निरसा के पांड्रा स्थित BJP कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें BJP के ग्रामीण ज़िला अध्यक्ष मोहन...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा के स्टार कॉलोनी में बड़ा हादसा टला,...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा शहर के स्टार कॉलोनी इलाके में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब निर्माण सामग्री ले जा रहे एक...