नालसा प्रायोजित मध्यस्थता विशेष अभियान को लेकर प्रधान न्यायाधीश ने दिखायी हरी झंडी

मुजफ्फरपुर : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार मुजफ्फरपुर द्वारा विगत एक जुलाई 2025 से तीन महीने का राष्ट्रव्यापी मध्यस्थता कैंपेन का आयोजन चलाया गया है। इसी के तहत मुजफ्फरपुर न्याय मंडल परिसर से दो जागरूकता रथ को मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट के परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश पियूष प्रभाकर के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव जयश्री कुमारी समेत कई पैनल अधिवक्ता के साथ पीएलबी उपस्थित रहे।

DIARCH Group 22Scope News

जागरूकता रथ सुदूर गांव में जा-जाकर मध्यस्थता अभियान से होने वाले लाभ से अवगत कराएगी – प्रधान न्यायाधीश पियूष प्रभाकर

इस अवसर पर परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश पियूष प्रभाकर ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि यह जागरूकता रथ सुदूर गांव में जा-जाकर मध्यस्थता अभियान से होने वाले लाभ से अवगत कराएगी। इस विशेष अभियान में वैवाहिक विवाद, मोटर दुर्घटना बीमा दावा वाद के मामले, घरेलु हिंसा के मामले, एनआईएक्ट के मामले वाणिज्य विभाग, सर्विस के मामले, शमनीय आपराधिक मामले, उपभोक्ता से संबंधित मामले, लोन संबंधित मामले, बटवारा वाद, निष्कासन वाद, भू अधिग्रहण के मामले एवं अन्य दीवानी वादों को सम्मिलित किया गया है।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : भाई वीरेंद्र ने पंचायत सचिव को दी खुलेआम धमकी, कहा- नहीं जानते… जूते से मारेंगे…

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...