माओवादी संगठन को लगा बड़ा झटका, 2 लाख का इनामी हार्डकोर नक्सली भोला ने किया आत्मसमर्पण

मुंगेर : मुंगेर पुलिस और बिहार एसटीएफ टीम द्वारा लगातार नक्सलियों के खिलाफ जंगलों में अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान पांच जुलाई 2025 को भी टीम ने राजासराय के जंगलों में विशेष टीम से नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुआ था। जिसमें नक्सली रात के अंधेरे और घने जंगलों का सहारा लेकर भागने में सफल हो गए थे। लेकिन विशेष टीम की कार्रवाई जारी रही।

DIARCH Group 22Scope News

दबिश अभियानों के कारण हार्डकोर नक्सली रोहित कोढ़ा पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण

आपको बता दें कि कर्मंतरी एवं सवासीन के जंगलों में तीव्रता से संचालित दबिश अभियानों के कारण हार्डकोर नक्सली रोहित कोढ़ा उर्फ भोला कोड़ा उर्फ विकास दा ने सरकार के द्वारा उग्रवादियों के आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत पुलिस अधीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि भोला कोड़ा मुंगेर जिले के लड़ैयाटांड थाना क्षेत्र के पेसरा निवासी मनोज कोड़ा उर्फ बुधु कोड़ा का पुत्र है। भोला कोड़ा नक्सली कमांडर प्रवेश दा उर्फ परवेज दा के दस्ता का प्रमुख सदस्य रहा है। उस पर मुंगेर, लखीसराय और जमुई के अलावे झारखंड के बोकारों में एक दर्जन से अधिक नक्सली मामला दर्ज हैं।

यह भी देखें :

अप्रैल 2025 में बोकारों में पुलिस से मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए थे

वहीं अप्रैल 2025 में झारखंड के बोकारों में पुलिस से मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए थे। जिसमें भोला कोड़ा किसी तरह से जान बचाकर भाग निकला था। सरेंडर के बाद उसके निशान देहि पर सबासनी के जंगल से हथियार और नक्सल साहित्य ऑटबैनयनकै चीजों को पुलिस ने बरामद किया। अब बिहार सरकार के द्वारा उग्रवादी सरेंडर नीति के तहत मुख्य धारा में जोड़ कई योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। इसके ऊपर मुंगेर, जमुई, लखीसराय और झारखंड में कई नक्सली कांड दर्ज हैं।

यह भी पढ़े : 7 वर्षों से फरार चल रहे दो कुख्यात नक्सली चढ़े पुलिस के हत्थे…

केएम राज की रिपोर्ट

International Yoga Day 2026: बिहार के स्कूल-कॉलेजों में पढ़ाया जाएगा योग,...

International Yoga Day 2026: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक बड़ी घोषणा की कि अगले साल से बिहार...

Bharat Tiwari Encounter: एक वीडियो, जनता का गुस्सा और सरकार का...

Bharat Tiwari Encounter: बिहार के भोजपुर ज़िले में भरत तिवारी के साथ हुए एनकाउंटर का मामला अब राजनीतिक और प्रशासनिक, दोनों स्तरों पर एक...

Patna: गंगा में उतरे थे गर्मी से राहत पाने, लेकिन 3...

Patna: राजधानी पटना के दानापुर इलाके में गंगा नदी में नहाने गए पांच बच्चे गहरे पानी में चले गए। इस घटना में तीन बच्चों...