Advertisment

भीषण सड़क हादसे में एक की मौत, 5 गंभीर रूप से जख्मी

दानापुर : दानापुर के दीघा थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम हुई भीषण सड़क हादसे में एक की मौत और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान दीघा थाना क्षेत्र के रामजिचक निवासी सुजीत कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबध में बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम नौ बजे सुजीत ऑटो पर सवार होकर पटना ड्यूटी जा रहे थे। उस दौरान ऑटो पर अन्य सवारी बैठे थे।

जैसे ही ऑटो नहर पर पहुंची उल्टी दिशा से आ रही बेलगाम पिकअप में ऑटो में भीषण टक्कर मार दी। जिसमें सुजीत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

Goal 7 22Scope News

स्थानीय लोगों ने कहा- 5 की मौत जबकि एक घायल!

स्थानीय लोगों की माने तो घटना में पांच लोगों की मौत हुई है और वहीं एक गंभीर रूप से घायल है। हालांकि इस बात की पुष्टि न्यूज 22स्कोप नहीं करता है। घटना के बाद पुलिस प्रशासन के उदासीन रवैए को लेकर मृतक सुजीत के परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख आगजनी करते हुए दानापुर गांधी मैदान मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जाम में शामिल लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

यह भी देखें :

ट्रैफिक पुलिस घटना के बाद कोई कार्रवाई नहीं की है – परिजन

परिजनों ने आरोप लगाया है कि ट्रैफिक पुलिस घटना के बाद कोई कार्रवाई नहीं की है। पुलिस ने सुजीत के शव को पोस्टमार्टम के लिए भी नहीं भेजा है। सूचना पाकर दीघा थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंच मृतक के परिजनों को काफी देर तक समझाबुझा का जाम हटवाया। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।

Danapur Road Acc 1 22Scope News

यह भी पढ़े : शराब तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला

पृथ्वी कुमार की रिपोर्ट

Latehar Panchayat Sevak Bribe Case: मनिका प्रखंड कार्यालय में ACB का...

Latehar Panchayat Sevak Bribe Case: मनिका ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली विष्णुबंध और बरकाडीह पंचायतों में तैनात पंचायत सेवक नागेश्वर रजक को बुधवार को पलामू...

Maiya Samman Yojana Recovery: मंईयां सम्मान योजना में फर्जी लाभ लेने...

Maiya Samman Yojana Recovery: प्रशासन ने उन मामलों में सख्त कार्रवाई की है जिनमें 'मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना' के तहत पात्रता नियमों का उल्लंघन...

Kolhan Naxal Operation: कोल्हान में नक्सलियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22...

Kolhan Naxal Operation: झारखंड के कोल्हान और सारंडा इलाकों में माओवादी गतिविधियों के खिलाफ चल रहे अभियान में पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF)...