Dhanbad : वासेपुर दोहरा हत्याकांड: सद्दाम अंसारी और उसके तीन भाइयों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला

Dhanbad : वासेपुर की गनी कॉलोनी के करीमगंज में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड में मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश दशम मनीष की अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया। कोर्ट ने मुख्य आरोपी सद्दाम अंसारी उर्फ कासिम और उसके तीन भाइयों-गुलाम उर्फ मिस्टर, शकील उर्फ बैरिस्टर और साकिब उर्फ भोलू को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई।

Palamu : जहरीला खुखड़ी खाने से कई लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती… 

Dhanbad : तीन साल पहले हुई थी हत्या

बताते चलें कि यह जघन्य वारदात 16 अक्टूबर 2022 की रात को अंजाम दी गई थी, जब साहिल और सोहेल नामक युवकों की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। दोनों पीड़ित आयशा खातून की बेटियों के घर में रह रहे थे। जांच में सामने आया कि हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग और बदले की भावना काम कर रही थी।

भैरव सिंह की गिरफ्तारी पर भड़के Babulal Marandi कहा-हिंदू नेताओं को फंसाने में जुटी हेमंत सरकार… 

Dhanbad : प्रेम-प्रसंग के मामले में हुई थी हत्या

जानकारी के अनुसार, सद्दाम की बहन की सहेली के साथ साहिल का प्रेम संबंध था। इसको लेकर पहले भी तनाव की स्थिति बनी थी। एक दिन स्कूल के पास लोगों ने सद्दाम को सार्वजनिक रूप से पीट दिया, जिससे अपमानित होकर वह बदले की आग में जलने लगा। उसने अपने भाइयों के साथ मिलकर इस दोहरे हत्याकांड की साजिश रची और उसे अंजाम दिया।

Hazaribagh : पत्नी ने फांसी के फंदे पर लटकाकर मार डाला-परिजनों ने आरोप लगाते हुए कर दिया… 

घटना के दो दिन बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। लंबी सुनवाई के बाद अब कोर्ट ने सभी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। सजा के ऐलान के बाद पीड़ित परिवार ने न्यायालय, अभियोजक राजीव कुमार राय और भरत राम को नम आंखों से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें अब न्याय मिला है और उन्हें उम्मीद है कि इससे समाज में अपराधियों के खिलाफ कड़ा संदेश जाएगा।

सोमनाथ तिवारी की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें-+++++

Garhwa Murder : मवेशी चराने गए शख्स की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, आक्रोशित परिजनों ने… 

Ranchi : बच्ची के अपरहण मामले में चार गिरफ्तार, मामले का सनसनीखेज खुलासा… 

Breaking : कांके में युवती पर पेट्रोल फेंकने की साजिश का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार… 

Babulaal vs Hemant : सीआईडी की ‘सक्रियता’ पर बाबूलाल मरांडी का तंज, बोले-कहीं सरकार के लिए न बन जाए जी का जंजाल… 

Palamu : जाली सर्टिफिकेट रैकेट का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार 

Bokaro Crime : वर्चस्व को लेकर आपस में भिड़ दो गुट, हथियार समेत तीन गिरफ्तार… 

Bihar Urban Development: सभी शहरों में Signature सड़क बनाने की तैयारी,...

 बिहार के सभी शहरों में सिग्नेचर सड़क बनाने की दिशा में प्रयास तेज होंगे। मंत्री नीतीश मिश्रा ने शहरी विकास, गुणवत्तापूर्ण निर्माण और आधुनिक...

Karwa Chauth 2026: रांची में आज बादलों के बीच मनेगा करवा...

 रांची में Karwa Chauth पर चक्रवात अर्नब के प्रभाव से आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। पंचांग के अनुसार शाम 7:54 बजे...

Hemant Soren Case: हेमंत सोरेन की याचिका पर 19 नवंबर को...

 झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। पीएमएलए की धारा 44 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देते हुए ED...