Advertisment

ट्रेन से गिरकर अग्निवीर आर्मी जवान की मौत

आरा : दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा एवं कुल्हड़िया स्टेशन के बीच अप लाइन पर शुक्रवार की शाम ट्रेन से गिरकर अग्निवीर आर्मी जवान की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार, मृतक जवान उदवंतनगर थाना क्षेत्र के असनी गांव चंचल टोला निवासी मोहन यादव का 20 वर्षीय पुत्र अभिजीत कुमार है। वह अग्निवीर आर्मी जवान था एवं वह वर्तमान में जम्मू कश्मीर के राजौरी में पोस्टेड था।

DIARCH Group 22Scope News

26 जुलाई को जम्मू कश्मीर से छुट्टी लेकर निकला और 27 तारीख की रात गांव आया था

इधर, मृतक जवान के फुफेरे कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि वह 26 जुलाई को जम्मू कश्मीर से छुट्टी लेकर निकला और 27 तारीख की रात गांव आया था। शुक्रवार की सुबह घर से वह यह बोलकर निकला था कि मैं दानापुर जा रहा हूं। इसी बीच यह घटना घट गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े : गंदे नाले के पानी की निकासी को लेकर मोहल्लेवासियों ने किया छह घंटे तक सड़क जाम…

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

गैस से लगी भीषण आग, 2 घर जलकर खाक, किशोर सहित...

बेतिया : बेतिया के नौतन अंचल क्षेत्र के खड्डा पुरंदरपुर गांव में गुरुवार की देर रात गैस के रिसाव से भीषण आग लग गई।...

समाहरणालय परिसर सिवान में पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर का होगा...

पटना : नागरिकों के लिए पासपोर्ट सेवाओं को अधिक सुलभ, सुविधाजनक एवं जनोन्मुखी बनाने की अपनी प्रतिबद्धता के क्रम में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना...

Jharkhand High Court Verdict: मानसिक बीमारी का सिर्फ आरोप तलाक का...

झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि केवल मानसिक बीमारी का आरोप लगाकर तलाक नहीं लिया जा सकता। इसके लिए ठोस और चिकित्सीय साक्ष्य प्रस्तुत करना...