Bokaro Murder : चल रहा था अवैध जुए का धंधा, नकाबपोश अपराधियों ने गोली मार कर दी शख्स की हत्या, लूटपाट के…

Bokaro Murder : बोकारो के बांसगोड़ा में एक व्यक्ति की देर रात गोली मारकर नकाबपोश अपराधियों ने हत्या कर दी। मृतक की पहचान मंटू दास के रुप में हुई है। जुआ के अड्डे पर आए नकाबपोश अपराधियों ने उस समय हमला कर दिया जब देर रात लोग जुआ खेल रहा था। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

Bokaro Murder : जुए के अवैध कारोबार के दौरान मारी गोली

मिली जानकारी के मुताबिक लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने एक को मारी गोली। बोकारो की माराफारी थाना क्षेत्र के बांसगोडा में जुआ का अवैध कारोबार चल रहा था जहां हथियार बंद चार की संख्या में पहुंचे नकाबपोश अपराधियों ने जुआ खेल रहे लगभग दर्जन लोगों को कब्जे में लेकर लूटपाट किया।

अपराधियों ने जुआ खेल रहे लोगों को कमरे में बंद कर दिया जहां विरोध करने पर अपराधियों ने मंटू दास को गोली मार दी। गोली मारने से पहले अपराधियों ने लूटपाट की और जब अपराधियों के द्वारा मंटू दास के गले का चेन छीनने की कोशिश की जहां विरोध करने पर उसे अपराधियों ने गोली मार दिया। गोली मारने के बाद सभी अपराधी आराम से लूटपाट करते बाइक से फरार हो गया।

Bokaro Murder : मामले की जांच में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि जिस जुआ के अड्डे में ये घटना हुई वहां संगठित तरीके से जुए का अवैध कारोबार चल रहा था। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर BGH के मर्चरी में रखवाया। माराफारी थाना क्षेत्र के बांसगोड़ा में देर रात ये बारदात हुई। वही घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि एक गोली लगा है। वही पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने में लगी हुई है।

बोकारो के मुख्यालय डीएसपी अनिमेष कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जुआ खेलने के दौरान दो बाइक में सवार होकर चार अपराधी देर रात घटना स्थल में पहुंचे थे और गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्द ही अपराधी सलाखों के पीछे होगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चल रहे जुआ को लेकर लगातार पुलिस छापेमारी करती रही है और आगे भी करेगी।

चुमन कुमार की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें++++

Jamshedpur : बॉयफ्रेंड के साथ हुआ झगड़ा, नदी में कूदी युवती, तलाश में जुटी प्रशासन… 

Garhwa : “इस्लाम कबूलो वरना जेल जाओ”-मुखिया पर मजदूर परिवार को धमकाने का आरोप 

Bokaro में लव जिहाद! तीन बार रचाई शादी, चौथी बार पकड़ा गया… 

Hazaribagh : मालवाहक वाहन की चपेट में आकर शिक्षक की दर्दनाक मौत, स्कूल से… 

Hazaribagh Breaking : खेत जोतते पलटा ट्रैक्टर, दबकर चालक की दर्दनाक मौत,गांव में मातम 

Ranchi : अरगोड़ा के निजी अस्पताल में नवजात की संदिग्ध मौत, डीसी ने दिये जांच के आदेश 

Saffrn

Trending News

Bihar Museum Summer Camp: 300 बच्चों ने सीखी Creative Writing और...

बिहार संग्रहालय के समर कैंप में 300 बच्चों ने टेराकोटा, कहानी लेखन और मास्क मेकिंग का प्रशिक्षण लिया। समापन समारोह में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र...

Vikramshila Bridge Update: रिकॉर्ड समय में बने चार Bailey Bridge का...

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर रिकॉर्ड समय में बने चार बेली ब्रिजों का उद्घाटन किया गया। पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि सुरक्षित और...

Bihar Economy Summit: GTRi 6.0 में वित्त, निवेश और FinTech पर...

पटना में आयोजित GTRi 6.0 सम्मेलन में देश के प्रमुख वित्तीय, तकनीकी और नीति विशेषज्ञों ने बिहार की अर्थव्यवस्था, निवेश और फिनटेक संभावनाओं पर...

INDI गठबंधन की बैठक पर मंत्री श्रवण का तंज, कहा- करते...

पटना : बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने कल यानी आठ जून...

मोबाइल लुटेरा गिरोह का सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

बांका : बांका जिले के अमरपुर थाना की पुलिस ने एक मोबाइल लुटेरा गिरोह के सदस्य को एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, एक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img