डायरिया का कहर, दूषित पानी से कई लोग हो चुके हैं बीमार

जहानाबाद : जहानाबाद जिले के काको नगर पंचायत क्षेत्र में डायरिया का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। दूषित पानी और बदहाल सफाई व्यवस्था के कारण दर्जनों लोग बीमार हो चुके हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे खुद मौके पर पहुंचीं। जैसे ही डीएम काको के कुरैशी मोहल्ला, मुसहरी टोला और आसपास के प्रभावित इलाकों में पहुंचीं। गंदगी और नाले में बहते पीने के पानी को देखकर उनका गुस्सा फूट पड़ा।

DIARCH Group 22Scope News

DM ने मौके पर मौजूद नगर पंचायत के अधिकारियों की लगायी फटकार

उन्होंने मौके पर मौजूद नगर पंचायत के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और साफ शब्दों में कहा ये साफ तौर पर लापरवाही हैं। लोग बीमार हो रहे हैं और आप लोग सिर्फ खानापूर्ति कर रहे हैं। वहीं डीएम ने अधिकारियों से पूछा कि आखिर अबतक इलाके में जलजमाव और गंदगी की समस्या का समाधान क्यों नहीं किया गया। वहीं स्थानीय लोगों ने भी डीएम के सामने खुलकर अपनी समस्याएं रखीं। इधर, काको क्षेत्र की बदहाल व्यवस्था पर डीएम ने सख्त चेतावनी दी है और कहा कि अब लापरवाही नहीं चलेगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से उम्मीद है कि जल्द ही हालात में सुधार होगा, और जिला प्रशासन ऐसे संकट में लोगों के साथ खड़ा रहेगा।

यह भी पढ़े : अज्ञात चोरों ने बंद घर से नगद सहित लाखों की सामान की चोरी…

मुजफ्फर ईमाम की रिपोर्ट

आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिंदगी

पटना : कहते हैं कि अगर हौसलों में उड़ान हो और सही दिशा मिल जाए तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। बिहार सरकार...

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह...

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए वाहन चोर एवं शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस...

तारिक अनवर का बड़ा हमला, कहा- ‘राम मंदिर किसी की बपौती...

कटिहार : कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने राम मंदिर को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान देकर सियासी हलचल तेज कर दी। उन्होंने कहा कि राम...