Advertisement
Advertisement

परिषद के गंदे व दूषित पानी के साथ आसमानी पानी ने किसानों में मचाया कोहराम

मोकामा : मोकामा नगर परिषद के गंदे और दूषित पानी के साथ आसमानी पानी ने किसानों में कोहराम मचा दिया है। नगर परिषद और कुदरत के कहर से तकरीबन दो सौ बीघा जमीन में फसल की बुआई नहीं हो सकी है। बुआई का समय बीत जाने के बाद किसानों में मायूसी छा गई है। हाथीदह, दरियापुर, औन्टा और लखनचंद के किसान इस कहर का दंश झेल रहे हैं। किसानों ने इस संबंध में कई बार नगर परिषद अधिकारियों को उत्पन्न गंभीर समस्या से अवगत भी कराया लेकिन उनकी कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। अधिकारियों की इस घोर लापरवाही ने किसानों को आंदोलन की राह पर धकेल दिया है। किसान काफी आक्रोशित हैं और जमीन की बुआई नहीं होने से परेशान भी हैं। दूसरी ओर गंदे जल को साफ करने के लिए स्थापित सीवरेज ट्रिटमेंट प्लांट भी हाथी का सफेद दांत साबित हो रहा है।

यह भी पढ़े : हत्या मामले में पुलिस अब नामजद आरोपियों के घर की कुर्की का कोर्ट लेगी आदेश

यह भी देखें :

विकाश कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...

Bihar Tribal Education Research: 25 जनजातीय विद्यालयों के बच्चों का क्यों...

Bihar Tribal Education Research, पटना: बिहार में जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए शोध आधारित पहल की जा रही है।...