किनारी गांव में चोरी, पुलिस के लिए बने पहेली

जहानाबाद/पटना सिटी : बिहार के जहानाबाद और पटना सिटी में चोरी की घटना सामने आई है। जहानाबाद जिले के कल्पा थाना क्षेत्र के किनारी गांव में चोरी की अनोखी घटना सामने आई है। गांव के बाहर एक केबिन के पास कई सूटकेस और बक्सा मिले हैं। हैरत की बात यह है कि सिर्फ एक व्यक्ति ने अपने घर में चोरी की बात बताई है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। एक पीड़ित जो की किनारी गांव के ही रहने वाले हैं।

DIARCH Group 22Scope News

रात में उठी तो देखी की घर में चोरी हुई है – पूर्व सरपंच की पत्नी

पूर्व सरपंच की पत्नी ने बताया कि सोमवार की रात में लगभग तीन बजे जब वह उठी तो उन्हें यह एहसास हुआ कि उनके घर में चोरी हुई है। अपने बेटे को उन्होंने इसकी जानकारी दी। जब गेट खोलने की कोशिश की तो गेट बाहर से बंद था। पड़ोसी को फोन करके मदद के लिए बुलाने की कोशिश की तो पता चला उनका भी गेट बाहर से बंद कर दिया गया था। पूरे घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

गांव के बाहर एक केबिन में कई सारी ब्रीफकेस और स्टील का बक्सा दिखा – पुलिस

पुलिस ने जब तहकीकात शुरू किया तो गांव के बाहर एक केबिन में कई सारी ब्रीफकेस और स्टील का बक्सा दिखा। इन बक्सों में से कीमती सामान निकाल लिए गए थे। जबकि ब्रीफकेस और बॉक्स वहीं छोड़ दिया गया था। एक व्यक्ति ने तो शिकायत की है जिसके बारे में पता चला है की चोरी हुई है लेकिन बाकी किसी के घर में चोरी हुई है। इसकी शिकायत पुलिस के पास नहीं आई है।

यह भी देखें :

पटना सिटी में चोरों ने भीषण चोरी की घटना को दिया अंजाम, CCTV में कैद

पटना सिटी क्षेत्र के मालसलामी थाना के आदर्श कॉलोनी के रहने वाले अमित रंजन के घर में सोमवार की रात्रि के समय में चोरों ने पीछे पाइप के द्वारा घर में घुसकर परिवार को बंधक बनाया। उसके बाद घर के तमाम जेवरात एव नगद रुपए चोरी कर चलते बने। इसकी सूचना स्थानीय मालसलामी थाना को दी गई। मालसलामी थाना के अधिकारी घटनाओं से जांच पड़ताल करने लगे।

Patna City Chori 22Scope News
पटना सिटी में चोरों ने भीषण चोरी की घटना को दिया अंजाम, CCTV में कैद

अमित रंजन प्राइवेट जॉब करते हैं, भाई विग कमांडर विशाखापट्टनम में है

उन्होंने बताया कि अमित रंजन प्राइवेट जॉब करते हैं। इनका भाई विग कमांडर विशाखापट्टनम में है। यह लोग सभी साथ में रहते हैं। रात में पाइप के द्वारा चढ़कर चोरों ने चोरी की घटना का अंजाम दिया। जिसका सीसीटीवी फुटेज आया है। उसके साथ हम लोग जांच कर रहे हैं। लगभग 10 लाख रुपए के ऊपर की चोरी की घटना बताई जा रही है। वहीं प्रशासन जांच में जुटी है। जांच के बाद पता चलेगा कि मामला क्या है।

यह भी पढ़े : सेवानिवृत्त क्लर्क के घर में अज्ञात चोरों ने की चोरी, घर में सो रहे पति-पत्नी को बंधक बनाकर घुसे थे 4 चोर

मुजफ्फर ईमाम और उमेश चौबे की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Industrial Development को नई रफ्तार देने की पहल, केंद्रीय मंत्रियों से...

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर बिहार में निवेश, रोजगार, टेक्सटाइल उद्योग, डिफेंस कॉरिडोर और औद्योगिक विकास...

Bihar Development: विकसित भारत के लिए बिहार का विकास जरूरी, सामूहिक...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में बिहार की भूमिका अहम है। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में निवेश, बुनियादी...

Bihar Art and Culture: कला प्रेमियों और विभाग के बीच मजबूत...

 बिहार कला एवं संस्कृति विभाग की त्रैमासिक पत्रिका ‘कला संवाद’ के दूसरे अंक का विमोचन। मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने इसे कला प्रेमियों और...

Bihar Development:विकसित भारत के निर्माण में बिहार की भूमिका अहम, नवनिर्माण...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में बिहार की प्रगति महत्वपूर्ण है। नवनिर्माण और निवेश को बढ़ावा...

बुजुर्ग व्यक्ति ने महिला पर चलाई गोली, हाथ में लगी, किसी...

गयाजी : गयाजी जिले के टिकारी थाना क्षेत्र में आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पंचमहला गांव में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img