निगरानी टीम ने 20 हजार घूस लेते महिला दारोगा व चोकीदार को किया गिरफ्तार

खगड़िया : खगड़िया जिले के महिला एसआई सीमा कुमारी और एक चौकीदार को निगरानी की टीम ने 20 हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार किया है। एक केस के त्वरित अनुसंधान कराने के नाम पर रिश्वत मांगी थी। निगरानी टीम के डीएसपी अरुणोदय पांडे ने इसकी जानकारी दी।

Goal 7 22Scope News

SI सीमा ने बेगूसराय के अनिल कुमार शाह से रिश्वत मांगी थी

आपको बता दें कि खगड़िया नगर थाना के एसआई सीमा कुमारी को रिश्वत लेते हुए निगरानी की टीम ने गिरफ्तार किया है। बेगूसराय के एक शख्स ने निगरानी विभाग से शिकायत की थी कि दारोगा सीमा कुमारी ने केस के निपटारा को लेकर उनसे रिश्वत की डिमांड की है। सीमा ने बेगूसराय के अनिल कुमार शाह से रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने पर निगरानी की टीम ने जाल बिछाया। तय डील के अनुसार, जब घूस की रकम दी गई तो निगरानी की टीम ने दबिश डाल दी। 20 हजार रुपए लेते हुए निगरानी ने पकड़ा है।

यह भी पढ़े : निगरानी विभाग के द्वारा बड़ी कारवाई, रिश्वत लेते महिला थाना प्रभारी व ड्राइवर गिरफ्तार

राजीव कुमार की रिपोर्ट

Mukhyamantri Cycle Yojana: बिहार सरकार की योजनाओं से आसान हुई बेटियों...

बिहार में मुख्यमंत्री साइकिल योजना और प्रोजेक्ट आधारित लर्निंग से बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा मिल रहा है। जानिए आफरीन, माही और सबरीन की...

Gaya Pitru Paksha Mela 2026:गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 संपन्न, 51 लाख...

गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 में 51 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। विदेशी श्रद्धालुओं की भागीदारी, टेंट सिटी और आधुनिक सुविधाओं ने आयोजन को खास...

JPSC Paper Leak Case: 19 अक्टूबर से पहले CID दाखिल करेगी...

 JPSC भर्ती परीक्षा में धांधली और OMR शीट में हेराफेरी मामले में CID अगले सप्ताह चार्जशीट दाखिल करेगी। पांच प्रमुख आरोपियों की भूमिका और...