Seraikela: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, 44 आईईडी बम बरामद कर किए गए डिफ्यूज

Seraikela: जिले के दलभंगा ओपी (कुचाई थाना) के सीमावर्ती पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस और सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाकर नक्सलियों द्वारा छिपाए गए 44 आईईडी बम बरामद किए हैं।

Seraikela: 44 आईईडी बम बरामद कर किए गए डिफ्यूज

जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें सरायकेला-खरसावां पुलिस, चाईबासा पुलिस, झारखंड जगुआर, सीआरपीएफ और एसएसबी की टीमें शामिल थीं। सर्च ऑपरेशन के दौरान नीले रंग के प्लास्टिक कंटेनर में छिपाकर रखे गए कुल 44.5 किलोग्राम विस्फोटकों को बरामद किया गया। इनमें 1.5 किलो वजनी के 15 आईईडी बम, 1 किलो वजनी के 15 आईईडी बम और 500 ग्राम वजनी के 14 आईईडी बम शामिल हैं।

Seraikela: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम

बताया जा रहा है कि सभी IED बम को बम निरोधक दस्ते की सहायता से मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। जंगल में विस्फोटकों को निष्क्रिय करते समय जोरदार धमाका हुआ, जिसकी गूंज काफी दूर तक सुनाई दी और पूरा क्षेत्र धुएं से भर गया। बरामदगी वाली जगह पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले की सीमा पर स्थित है, जो नक्सल प्रभावित क्षेत्र माना जाता है।

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...