Advertisement
Advertisement

Breaking : सीएम हेमंत सोरेन का भावुक पोस्ट-‘क्रांति की हर गूंज नेमरा में जिंदा है’

Breaking

Ramgarh : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन दिनों अपने पैतृक गांव नेमरा में हैं, जहां वे दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद से रुके हुए हैं। इसी कड़ी में उन्होंने आज नेमरा गांव का दौरा किया और गांव की मिट्टी, इतिहास और संघर्ष को याद करते हुए भावुक संदेश साझा किया।

ये भी पढ़ें- आपके बिना मैं शून्य हूं, पिता का साथ छूटते ही फफक पड़े CM Hemant Soren… 

सीएम सोरेन ने अपने दौरे की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, “नेमरा की यह क्रांतिकारी और वीर भूमि, दादाजी की शहादत और बाबा के अथाह संघर्ष की गवाह है। यहां के जंगलों, नालों-नदियों और पहाड़ों ने क्रांति की हर गूंज को सुना है-हर कदम, हर बलिदान को संजोकर रखा है। नेमरा की इस क्रांतिकारी भूमि को शत-शत नमन करता हूँ।”

ये भी पढ़ें- Dhanbad : मारा गया धनबाद कुख्यात अपराधी आशीष रंजन उर्फ छोटू सिंह, STF के साथ मुठभेड़ में ढेर… 

Breaking : ऐतिहासिक संघर्ष का प्रतीक रहा है नेमरा

नेमरा गांव, झारखंड के उस ऐतिहासिक संघर्ष का प्रतीक रहा है, जिसने आदिवासी अस्मिता, अधिकार और स्वाभिमान की लड़ाई को नई दिशा दी। दिशोम गुरु शिबू सोरेन और उनके पिता सोबरण सोरेन की इसी धरती से शुरू हुई क्रांति ने राज्य निर्माण से लेकर सामाजिक न्याय की नींव रखी।

ये भी पढ़ें- Ramgarh : आज नेमरा में सुबह का सूरज भी उदास था…गुरुजी के जाने के बाद बोले सीएम हेमंत सोरेन… 

मुख्यमंत्री का यह दौरा केवल एक निजी यात्रा नहीं, बल्कि आदिवासी चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़ाव का प्रतीक है। उन्होंने गांव के लोगों से मुलाकात की और उस संघर्षशील विरासत को नमन किया, जिसने झारखंड को उसकी पहचान दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का यह भावनात्मक जुड़ाव न केवल राजनीतिक संदर्भ में महत्वपूर्ण है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों को भी अपने इतिहास और संघर्ष की याद दिलाने का प्रयास है।

ये भी जरुर पढ़ें+++++

Breaking : साहेबगंज में नरसंहार, एक ही परिवार के तीन लोगों की धारदार हथियार से काटकर हत्या… 

Palamu Murder : प्रेमी के लिए पति की बलि! पहले बनाया दोस्त, फिर पिलाई शराब और उतार दिया मौत के घाट… 

Palamu Breaking : धान रोपते वक्त गिरी बिजली, एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत… 

Ramgarh : आज नेमरा में सुबह का सूरज भी उदास था…गुरुजी के जाने के बाद बोले सीएम हेमंत सोरेन… 

आपके बिना मैं शून्य हूं, पिता का साथ छूटते ही फफक पड़े CM Hemant Soren… 

Ranchi Crime : रात के सन्नाटे में लूट की कोशिश, हथियार और लूट का सामान दो अपराधी गिरफ्तार… 

Jamshedpur : घर के बाहर खड़े युवक पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर… 

Commercial Advertisment

Jharkhand Assistant Teacher Recruitment 2023: संशोधित रिजल्ट के बाद नियुक्ति प्रक्रिया...

झारखंड सहायक आचार्य भर्ती 2023 के संशोधित रिजल्ट वाले अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू। काउंसेलिंग के 3 दिनों में नियुक्ति और 15 दिनों...

Bihar News: बिहार को 10,845 करोड़ रुपये की सौगात, कर हस्तांतरण...

 केंद्र सरकार ने दीपावली और छठ से पहले बिहार को 10,845 करोड़ रुपये जारी किये। कर हस्तांतरण में बिहार देश में दूसरे स्थान पर...

Ranchi Railway Station: दिव्यांग यात्रियों के लिए लगेगी Digital Sign Language...

 रांची रेलवे स्टेशन पर जल्द Digital Sign Language System लगेगा। स्क्रीन पर डिजिटल अवतार सांकेतिक भाषा में ट्रेन के आगमन, प्रस्थान और अन्य घोषणाओं...