Ranchi: स्थायी रूप से बंद हुईं सिटी बसें, कर्मचारियों के सामने रोजगार का संकट

Ranchi: राजधानी रांची में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की लाइफलाइन कही जाने वाली सिटी बसों का संचालन अब स्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। रांची नगर निगम द्वारा लिए गए इस फैसले से जहां आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं सिटी बस कर्मचारियों के सामने रोजगार संकट खड़ा हो गया है।

Ranchi: 2010 में शुरू की गई थी यह सेवा

बता दें कि, रांची में सिटी बस सेवा की शुरुआत वर्ष 2010 में की गई थी। पिछले 15 वर्षों से यह सेवा शहरवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण यातायात साधन रही है। लेकिन अब रांची नगर निगम ने इन बसों का संचालन पूरी तरह से बंद करने का निर्णय लिया है।

इस फैसले से नाराज सिटी बस कर्मियों ने आज रांची नगर निगम कार्यालय में अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी समस्याओं और मांगों को सामने रखा। कर्मचारियों का कहना है कि वह पिछले डेढ़ दशक से इस सेवा में काम कर रहे थे और अब उनके पास जीविकोपार्जन का कोई अन्य साधन नहीं बचा है।

Ranchi: कर्मचारियों के सामने रोजगार का संकट

एक कर्मचारी ने कहा कि खाने-पीने की दिक्कत के साथ बच्चों की स्कूल फीस देना भी मुश्किल हो गया है। ऐसे में निगम को हमारे भविष्य को लेकर कोई ठोस निर्णय लेना चाहिए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो वे आने वाले दिनों में प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...