भोजपुर में डिज्नीलैंड मेला में बड़ा हादसा, एक की मौत…

भोजपुर: भोजपुर में एक बड़ा हादसा हुआ है जहां डिज्नीलैंड मेला में झुला टूटने से एक बच्ची की मौत हो गई जबकि कई अन्य जख्मी हो गये। घटना के बाद मौके पर भगदड़ के साथ ही हड़कंप मच गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया। घटना भोजपुर के जगदीशपुर में डिज्नीलैंड मेला की है जहां अचानक एक झुला टूट गया। हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। सभी जख्मियों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से सभी को आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें – CM ने लगातार दूसरे महीने DBT माध्यम से जारी की सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, कहा…

घटना के संबंध में जानकारी मिली कि जगदीशपुर थाना क्षेत्र के संत बरहना महिला कॉलेज में डिज्नीलैंड मेला लगा हुआ है। मेले में रक्षाबंधन के अवसर पर काफी भीड़ जुटी थी। इसी दौरान एक झुला टूट कर गिर गया जिसमें एक बच्ची की मौत हो गई जबकि तीन अन्य जख्मी हो गये। घटना को लेकर काफी देर तक अपरा तफरी मची रही। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर सभी जख्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि झुला पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे जिसकी वजह से यह घटना घटी। फ़िलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–  उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा को अब तक नोटिस क्यों नहीं? कांग्रेस ने कहा…

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट

Rohini Acharya Unity Formula: रोहिणी आचार्य का तेजस्वी यादव और प्रशांत...

Rohini Acharya Unity Formula, पटना: बिहार की राजनीति में विपक्षी दलों के बीच एकजुटता को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। राष्ट्रीय जनता...

Bihar IAS Transfer 2026: बिहार में 4 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों...

Bihar IAS Transfer 2026, पटना: बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए चार IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। सामान्य...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह में राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह इंडोर स्टेडियम में गुरुवार को Yonex-Sunrise झारखंड स्टेट सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप सह सेलेक्शन ट्रायल-2026 का शुभारंभ हुआ। गांडेय विधायक...