Advertisement
Advertisement

नौबतपुर में ई रिक्शा छिनतई में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बरामद की…

पटना: राजधानी पटना से सटे नौबतपुर थाना क्षेत्र के बांदीपुर पनशाला के पास ई रिक्शा छिनतई मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छिनतई में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए ई रिक्शा भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पिपलावा थाना क्षेत्र के शहरामपुर स्थित पेट्रोल पंप से बरामद किया है साथ ही छिनतई के एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।

मामले को लेकर नौबतपुर थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि बीते दिनों दानापुर से कुछ लोगों ने एक ई रिक्शा रिजर्व किया और नौबतपुर थाना के बांदीपुर पनशाला के समीप चालक को बेहोश कर ई रिक्शा लेकर फरार हो गये थे। आरोपियों ने रिक्शा चालक को नशा का दावा खिला कर बेहोश किया था।

यह भी पढ़ें – स्वास्थ्य व्यवस्था पहले से हुआ है बेहतर, आरा में मंगल पांडेय ने…

होश में आने पर ई रिक्शा चालक ने पुलिस में मामले की शिकायत की और बताया कि ई रिक्शा में जीपीएस लगा हुआ है जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ई रिक्शा का लोकेशन ट्रैक करते हुए पिपलावा थाना क्षेत्र के शहरामपुर में स्थित पेट्रोल पंप से एक आरोपी समेत ई रिक्शा बरामद कर लिया गया है। फ़िलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ करते हुए अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा को अब तक नोटिस क्यों नहीं? कांग्रेस ने कहा…

पटना से अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Shrawan Kumar Pawapuri Visit: पावापुरी में भगवान महावीर के दरबार में...

Shrawan Kumar Pawapuri Visit, पटना: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री और जदयू विधायक दल के नेता श्रवण...

Patna Diwali Fire Safety: दिवाली पर आग से बचाने के लिए...

Patna Diwali Fire Safety: दीपावली और छठ पूजा के दौरान आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए राजधानी पटना में अग्निशमन विभाग ने विशेष...

Kamya Mishra JDU Entry: क्या JDU में शामिल होंगी पूर्व IPS...

Kamya Mishra JDU Entry, पटना: बिहार की राजनीति में पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा एक बार फिर चर्चा में हैं। JDU के वरिष्ठ नेता...