Bokaro : नया मोड़ से स्टेशन रोड तक भीषण जाम, घंटों फंसे रहे मरीज और वाहन

Bokaro : बोकारो जिले के नया मोड़ से माराफारी थाना होते हुए रेलवे स्टेशन तक जाने वाली मुख्य सड़क पर रविवार को दिनभर भीषण जाम की स्थिति बनी रही। सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया।

ये भी पढ़ें- Breaking : पूर्व भाजपा नेता सूर्या हांसदा एनकाउंटर में ढेर, हथियार छीनकर भागने में… 

जाम का सबसे ज्यादा असर रेलवे स्टेशन से बोकारो मुख्यालय और बोकारो जनरल अस्पताल की ओर जाने वाले वाहनों पर पड़ा। एम्बुलेंस और मरीजों से भरी गाड़ियां भी घंटों फंसी रहीं, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई। सूचना मिलने पर माराफारी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक को नियंत्रित किया और धीरे-धीरे जाम को हटाया गया। हालांकि तब तक कई वाहन चालक और आम लोग परेशान हो चुके थे।

ये भी पढ़ें- Palamu Accident : नशे में धुत चालक ने मचाया तांडव, मेला घूमने आए परिवार को रौंदा, कई घायल… 

Bokaro : हर दिन ट्रैफिक का दबाव रहता है

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली बार नहीं है जब इस सड़क पर जाम की स्थिति बनी हो। यह मार्ग नयामोड़ से दुग्गल गेट होते हुए बालीडीह और जैनामोड़ को जोड़ता है। साथ ही बोकारो स्टील प्लांट के लिए भारी ट्रकों का आवागमन भी इसी सड़क से होता है, जिससे यहां हर दिन ट्रैफिक का दबाव रहता है। इस इलाके में स्थित कैंप वन और कुर्मीडीह जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्र भी इस सड़क से जुड़े हैं, जिससे राहगीरों की संख्या ज्यादा रहती है।

ये भी पढ़ें- Ranchi Accident : सड़क बनी खून का दरिया! बेकाबू कार ने बाइक समेत कार को रौंदा, चार की दर्दनाक मौत… 

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और स्थायी समाधान के लिए कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की अफरातफरी और असुविधा से बचा जा सके। जाम की समस्या अब स्थायी चुनौती बनती जा रही है, जिससे आम जनता के साथ-साथ आपात सेवाओं पर भी असर पड़ रहा है।

चुमन कुमार की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें++++

Ranchi Breaking : बीजेपी ऑफिस के पास भीषण सड़क हादसा, कार और बाइक की टक्कर में तीन की दर्दनाक मौत 

Ranchi Accident : NH-39 पर भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई बाइक, दो युवक गंभीर… 

बुरे फंसे Rahul Gandhi! “वोट चोरी” पर चुनाव आयोग का नोटिस, मांगा जवाब… 

Saraikela Accident : खड़े ट्रक से जा टकराई तेज रफ्तार बाइक, तीन युवकों की दर्दनाक मौत… 

Ranchi Breaking : हिंदपीढ़ी में दिनदहाड़े चली गोली, युवक की मौत… 

Breaking : टाटा स्टील के सीईओ टीवी नरेंद्रन ने नेमरा में शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि, सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात 

Mann Ki Baat 138th Episode: CM सम्राट चौधरी ने सुना पीएम...

Mann Ki Baat 138th Episode, पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड का लाइव प्रसारण रविवार को हुआ। बिहार...

Bihar SIR: विपक्ष के आरोपों पर CM सम्राट चौधरी का पलटवार,...

Bihar SIR, पटना: बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR (Special Intensive Revision) को लेकर चल रही राजनीतिक बहस के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Bank Strike 2026: 5 वर्किंग डे की मांग के समर्थन में...

Bank Strike 2026, रांची: देशभर में बैंक कर्मचारियों की पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच झारखंड प्रदेश...