Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस ने मतदाता सूची में गड़बड़ी का लगाया आरोप, कहा- 2.45 लाख नाम कटे

गयाजी : गयाजी जिला कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में कांग्रेस नेता एवं जिला प्रवक्ता शौकत निशात उर्फ नवाब अली ने आरोप लगाया कि बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम के मीडिया विभाग द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में मतदाता पुनरीक्षण के नाम पर बड़े पैमाने पर धांधली उजागर हुई है। उन्होंने बताया कि पूरे बिहार में 65 लाख मतदाताओं के नाम सूची से गायब हैं। जबकि गयाजी जिले की सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों से कुल 2,45,663 नाम हटाए गए हैं। कई मतदाताओं के नाम एक स्थान से दूसरे स्थान पर कर दिए गए हैं, वहीं मकान संख्या के हिसाब से मतदाताओं की संख्या मेल नहीं खाती, जिससे चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते हैं।

DIARCH Group 22Scope News

सिवान की एक महिला, जिनकी उम्र वोटर लिस्ट में 124 वर्ष दर्ज है – शौकत निशात

शौकत निशात ने उदाहरण देते हुए कहा कि सिवान की एक महिला, जिनकी उम्र वोटर लिस्ट में 124 वर्ष दर्ज है, का नाम सूची में है, जबकि विश्व रिकॉर्ड में सबसे अधिक उम्र की महिला 115 वर्ष की है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव आयोग की गंभीर लापरवाही और संदेहास्पद कार्यशैली को दर्शाता है। जिला प्रवक्ता शौकत निशात उर्फ नवाब अली एवं बुद्ध सेवक प्रसाद ने संयुक्त बयान में कहा कि सभी साक्ष्यों के साथ वे कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा स्वीकृत ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ में शामिल होंगे।

यह भी पढ़े : 18 को राहुल गांधी की ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ : सफलता को लेकर यूथ कांग्रेस ने सभा का किया आयोजन…

आशीष गुप्ता की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Cyber Fraud: APK फाइल से रांची में साइबर ठगी, 160 मामलों...

रांची में APK File के जरिए साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जनवरी से 15 नवंबर तक 160 मामलों में मोबाइल...

Ranchi School Admission 2027-28: रांची के इन 14 निजी स्कूलों में...

Ranchi School Admission 2027-28 के लिए शहर के 14 निजी स्कूलों में आवेदन शुरू हो गए हैं। जानें किस स्कूल में किस कक्षा के...

JPSC-JSSC Reform: 22 नवंबर को हजारीबाग में छात्र महापंचायत, झारखंड के...

 JPSC-JSSC Reform मंच ने परीक्षा सुधार और लंबित नियुक्तियों को लेकर आंदोलन तेज करने का फैसला किया है। 22 नवंबर को हजारीबाग में छात्र...