पटना : बिहार समेत पूरा देश आज अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। राज्य में जश्न का माहौल है। सुबह से ही देश भक्ति गीतों की गूंज घर-घर से सुनाई दे रही है। घर-घर तिरंगा लहरा रहा है। चौक-चौराहों पर जलेबिंया बन रही हैं। सभी जिलों के प्रमुख कार्यालय, स्कूल, शहीद स्मारक और चौक-चौराहों को सजा दिया गया है। पटना में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह की खास तैयारी है। ऐतिहासिक गांधी मैदान सज-धज कर तैयार है।

22 मिनट तक नीतीश कुमार देंगे भाषण
आपको बता दें कि इस बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रिकॉर्ड 19वीं बार तिरंगा फहराने जा रहे हैं। वह गांधी मैदान से लोगों को संबोधित भी करेंगे। इधर, स्वतंत्रपता दिवस को लेकर पटना समेत पूरे बिहार में सुरक्षा का अलर्ट जारी किया गया है। गांधी मैदान को सुरक्षा के मद्देनजर सेक्टर में बांटा गया है। 65 जगहों पर 100 से अधिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। वहीं नौ बजे गांधी मैदान में झंडात्तोलन होगा। साथ ही स्वतंत्रता दिवस पर बिहार सरकार की तरफ से 19 विभाग की झांकियां निकाली जाएगी। 22 मिनट तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाषण देंगे।

विवेक रंजन की रिपोर्ट


















