रिकॉर्ड 19वीं बार CM नीतीश गांधी मैदान में फहराएंगे तिरंगा

पटना : बिहार समेत पूरा देश आज अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। राज्य में जश्न का माहौल है। सुबह से ही देश भक्ति गीतों की गूंज घर-घर से सुनाई दे रही है। घर-घर तिरंगा लहरा रहा है। चौक-चौराहों पर जलेबिंया बन रही हैं। सभी जिलों के प्रमुख कार्यालय, स्कूल, शहीद स्मारक और चौक-चौराहों को सजा दिया गया है। पटना में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह की खास तैयारी है। ऐतिहासिक गांधी मैदान सज-धज कर तैयार है।

DIARCH Group 22Scope News

22 मिनट तक नीतीश कुमार देंगे भाषण

आपको बता दें कि इस बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रिकॉर्ड 19वीं बार तिरंगा फहराने जा रहे हैं। वह गांधी मैदान से लोगों को संबोधित भी करेंगे। इधर, स्वतंत्रपता दिवस को लेकर पटना समेत पूरे बिहार में सुरक्षा का अलर्ट जारी किया गया है। गांधी मैदान को सुरक्षा के मद्देनजर सेक्टर में बांटा गया है। 65 जगहों पर 100 से अधिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। वहीं नौ बजे गांधी मैदान में झंडात्तोलन होगा। साथ ही स्वतंत्रता दिवस पर बिहार सरकार की तरफ से 19 विभाग की झांकियां निकाली जाएगी। 22 मिनट तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाषण देंगे।

CM Nitish Tiranga 1 22Scope News

यह भी पढ़े : लालकिले की प्राचीर से PM मोदी ने लगातार 12वीं बार फहराया तिरंगा, कहा- आजादी का ये महापर्व 140 करोड़ संकल्पों का पर्व है…

विवेक रंजन की रिपोर्ट 

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...