Commercial Advertisment

Surya Hansda Encounter : एनकाउंटर नहीं हत्या! भाजपा ने बनाई 7 सदस्यीय जांच टीम, 17 अगस्त को जाएगी गोड्डा…

Ranchi : गोड्डा जिले में आदिवासी नेता सूर्या हांसदा की कथित पुलिस मुठभेड़ (Surya Hansda Encounter) में हुई मौत को लेकर राजनीति गरमा गई है। भाजपा ने इस मामले को एनकाउंटर नहीं, हत्या करार देते हुए सात सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है। यह टीम 17 अगस्त को गोड्डा जिले के मृतक के गांव पहुंचकर परिजनों से मुलाकात करेगी और घटना की वस्तुस्थिति की जानकारी लेगी।

Surya Hansda Encounter : पूरे मामले को एनकाउंटर का रूप देने की कोशिश की जा रही है-बाबूलाल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि पुलिस द्वारा इस पूरे मामले को एनकाउंटर का रूप देने की कोशिश की जा रही है, जबकि शुरुआती तथ्यों से यह स्पष्ट होता है कि सूर्या हांसदा की हत्या की गई है।इस मामले की जांच के लिए गठित टीम में कई दिग्गज नेता शामिल किए गए हैं।

  1. पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा
  2. पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी
  3. भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही
  4. पूर्व सांसद सुनील सोरेन
  5. पूर्व विधायक अमित मंडल
  6. पूर्व विधायक रणधीर सिंह
  7. भाजपा नेत्री अनिता सोरेन

यह टीम न केवल पीड़ित परिवार से मुलाकात करेगी, बल्कि स्थानीय ग्रामीणों, चश्मदीदों और प्रशासनिक अधिकारियों से भी संवाद कर मामले से जुड़ी जानकारी जुटाएगी। भाजपा का कहना है कि आदिवासी समाज के एक बेटे की मौत के पीछे की सच्चाई उजागर करना जरूरी है, ताकि दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो सके। पार्टी ने राज्य सरकार पर पुलिसिया तानाशाही और आदिवासी उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

ये भी जरुर पढ़ें-+++++

Giridih : गांव के बीचोंबीच निकला 10 फीट लंबा अजगर, मची अफरा-तफरी… 

Ramragh : नेमरा पुलिस छावनी में तब्दील, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलो की तैनाती, गुरुजी के श्राद्धकर्म जुटेंगे 5 लाख से ज्यादा लोग… 

Breaking : शराब घोटाले में फंसे IAS विनय चौबे को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ा झटका… 

Breaking : झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 22 अगस्त से, चार कार्यदिवसों में निपटेंगे अहम विधायी कार्य 

Jamshedpur Murder : पत्नी की बेवफाई रास ना आई, पहले पत्नी को काटा फिर खुद ट्रेन के आगे कूदकर कर ली आत्महत्या, अवैध संबंध…

Hazaribagh : हिम्मत ना तोड़ हार मत मान, जिद ने दिला दी सरकारी नौकरी, पिछले बार एक नंबर से पिछड़े… 

Ranchi Traffic Change : 16 अगस्त को रांची-रामगढ़ मार्ग पर पर जाने से बचे-वाहनों का परिचालन रहेगा बंद, ये है कारण… 

 

 

Kaimur Viksit Bharat Yuva Samvad: कैमूर में युवा शक्ति को लेकर...

Kaimur Viksit Bharat Yuva Samvad: भारतीय जनता युवा मोर्चा, कैमूर के तत्वावधान में 2 नवंबर 2026 को मोहनिया स्थित महाराणा प्रताप महाविद्यालय परिसर में ‘विकसित...

Sahibganj DC आवास में मिला दुर्लभ Banded Krait, सर्प मित्र जितेंद्र...

साहिबगंज में उपायुक्त दीपक दुबे के आवास पर दुर्लभ बैंडेड करैत सांप मिला। सर्प मित्र जितेंद्र हजारी ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा।Sahibganj...

TRAI New Rules: अब आधी रात में भी होगी mobile और...

 TRAI ने टेलीकॉम शिकायतों के निपटारे के नियम सख्त कर दिए हैं। अब मोबाइल और इंटरनेट कंपनियों के शिकायत केंद्र 24 घंटे खुले रहेंगे।...