Breaking : पूर्व भाजपा नेता सूर्या हांसदा एनकाउंटर में ढेर, हथियार छीनकर भागने में…

Breaking

Godda : गोड्डा जिले में आज पूर्व भाजपा नेता सूर्या हांसदा का पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, वह कई आपराधिक मामलों में फरार चल रहा था। पुलिस ने सूर्या को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर ललमटिया जंगल में छुपाए गए हथियार की बरामदगी के लिए अभियान चलाया था।

इसी दौरान सूर्या ने पुलिस का हथियार छीनकर भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

Breaking : 2019 में बोरियो विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर लड़ा था चुनाव

सूर्या हांसदा ने 2019 में बोरियो विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था और दूसरे स्थान पर रहे थे। पार्टी ने पूर्व अध्यक्ष ताला मरांडी का टिकट काटकर उन पर भरोसा जताया था। सूर्या इससे पहले दो बार जेवीएम और एक बार भाजपा से चुनाव लड़ चुके थे, लेकिन हर बार हार का सामना करना पड़ा।

राजनीतिक पृष्ठभूमि के बावजूद सूर्या का अपराध से गहरा नाता रहा। गोड्डा जिले के कई थानों में उस पर दर्जनों केस दर्ज थे। 2020 में अडानी कंपनी की वाटर पाइपलाइन परियोजना में लगे वाहनों को जलाने की साजिश में भी उसका नाम सामने आया था।

Breaking : मौके पर जुटी ग्रामीणों की भारी भीड़ 

पुलिस ने इस मामले में तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया था, जिनकी निशानदेही पर खुलासा हुआ कि साजिश सूर्या के घर पर हुई मीटिंग में रची गई थी। सूर्या की एनकाउंटर की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस मौके पर कैंप कर रही है और हालात पर नजर बनाए हुए है।

Giridih Tree Plantation: गिरिडीह में विद्यार्थियों संग नगर आयुक्त ने लगाए...

Giridih Tree Plantation: पांडेयडीह स्थित निजी विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: सासाराम को जाम से मिलेगी राहत!...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: बिहार के रोहतास जिले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी...

Katihar Advocate Murder: दिनदहाड़े अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या,...

Katihar Advocate Murder: बिहार के कटिहार में सोमवार को दिनदहाड़े बीच बाजार अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात नगर...