श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बेतिया में है हर्षोल्लास, सजाये गये सभी मंदिर…

पश्चिम चंपारण: पूरा देश आज धूमधाम से भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मना रहा है। इसी कड़ी में बेतिया के लाल बाजार स्थित प्रभु श्रीकृष्ण के गोपीनाथ पंचायत मंदिर में भी जन्मोत्सव की तैयारी की गई है। मंदिर को धूमधाम से सजाया गया है। भगवान श्रीकृष्ण के साथ ही माता सीता की भव्य मूर्तियों का भी रंग रोगन किया गया है और सजाया गया है। मंदिर के अध्यक्ष और स्थानीय नगर पार्षद रोहित कुमार सिकारिया ने बताया कि भव्य मंदिर के कोने कोने की सजावट को फाइनल टच दिया चुका है। हमारे सनातन धर्म में प्रभु श्रीकृष्ण को दिव्य प्रेम, ज्ञान और कर्तव्य परायणता के पर्याय माना गया है।

यह भी पढ़ें – राजधानी पटना में पुलिस ने किया हाफ एनकाउंटर, इस मामले में आरोपी था अपराधी…

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर आधारित जन्माष्टमी का यह पर्व आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्वपूर्ण है –

यह पर्व धर्म के शाश्वत मूल्यों को उजागर करते हुए अच्छाई की बुराई पर विजय का संदेश देता है और हमें इस मार्ग पर जीवन जीने के महत्व का एहसास देता है। लाल बाजार के गोपीनाथ पंचायत मंदिर में प्रतिवर्ष की भाति इस वर्ष भी प्रभु श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की आज रात्रिकालीन मुख्य पूजा पारंपरिक तौर पर नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया एवं रोहित सिकारिया द्वारा की जायेगी। प्रसाद वितरण की भी उत्तम व्यवस्था है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  नहीं चाहिए उधार का गांधी, राहुल की यात्रा पर भाजपा का तंज तो पीके को कह दिया…

पश्चिम चंपारण से दीपक कुमार की रिपोर्ट

रांची में आज से ऑनलाइन कैब सेवा ठप, Ola-Uber-Rapido के 4000...

Ranchi Cab Strike: राजधानी रांची में रविवार से ऑनलाइन कैब ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गई है। इस हड़ताल का असर शहर में...

RIMS Ranchi News: रिम्स के डॉक्टरों को 1 घंटे की छूट!...

RIMS Ranchi News: रिम्स (राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज) के कार्यवाहक निदेशक डॉ. डी.के. सिन्हा ने पद संभालते ही कई अहम प्रशासनिक फैसले लिए हैं।...

NEET Re-Exam Scam: लखीसराय में बायोमीट्रिक सिस्टम में सेंध, मेडिकल छात्रों...

बिहार के लखीसराय में री-नीट परीक्षा के दौरान फर्जी परीक्षार्थी गिरोह का बड़ा खुलासा। बायोमीट्रिक सिस्टम में सेंध लगाकर मेडिकल छात्रों को परीक्षा केंद्र...